एक्सप्लोरर

Seema Haider: सीमा हैदर पर गहराया पाकिस्तानी जासूस होने का शक, यूपी एटीएस को मिले अहम सुराग, घंटों हुई पूछताछ

Seema Haider: पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद एटीएस की टीम सीमा को लेने रबूपुरा स्थित उसके घर पहुंची. घर के सामने मीडिया होने की वजह से उसे पड़ोसी के मकान की छत पर सीढ़ी लगाकर निकाला गया.

Pakistani Woman Seema Haider: उत्तर प्रदेश पुलिस के आंतकवाद निरोधक दस्ते (UP ATS) ने नेपाल (Nepal) के रास्ते अवैध तरीके से भारत (India) आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) के बारे में खुफिया एजेंसियों से प्राप्त ‘विशेष’ जानकारी के आधार पर सोमवार को उससे घंटों पूछताछ की. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि सोमवार को यूपी एटीएस सीमा के अलावा उसके पति सचिन और ससुर नेत्रपाल को भी अपने कार्यालय ले गई और कई घंटे तक पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार, सीमा हैदर देर शाम को एटीएस कार्यालय से बाहर निकली.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद एटीएस की टीम सीमा को लेने रबूपुरा स्थित उसके घर पहुंची. उन्होंने बताया कि घर के सामने मीडिया का हुजूम होने की वजह से पीछे पड़ोसी के एक मकान की छत पर सीढ़ी लगाकर उनलोगों को निकाला गया और कोतवाली ले जाया गया. उन्होंने बताया कि एटीएस के नोएडा कार्यालय में तीनों से घंटों पूछताछ की गई. 

पाकिस्तानी आर्मी में सूबेदार हैं चाचा

पुलिस सूत्रों का दावा है कि खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि सीमा हैदर का चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार पद पर कार्यरत है और उसका भाई भी पाकिस्तान की सेना में कार्यरत है. उन्होंने बताया कि इस वजह से सीमा पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक बढ़ता जा रहा है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां इस मामले पर कड़ी नजर रख रही है.

सीमा-सचिन की उलझाने वाली लव स्टोरी 

भारत में अवैध रूप से रहने और उसे शरण देने के आरोप में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सीमा, सचिन और नेत्रपाल को तीन जुलाई को गिरफ्तार किया था. अदालत ने उन्हें सात जुलाई को जमानत दे दी. पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर पबजी खेलने के दौरान रबूपुरा के रहने वाले सचिन के संपर्क में आ गई थी और दोनों में कथित प्यार हो गया था. अपने प्यार को पाने के लिए सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई और 13 मई को रबूपुरा आकर रहने लगी. 

ये भी पढ़ें- Noida News: 'बाय-बाय फॉरएवर पापा-मम्मी', इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर स्टूडेंट ने उठाया खौफनाक कदम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget