एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के समर्थन में उतरे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

UP News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इंडिया गठबंधन में तकरार के बीच कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस पर देश का बंटवारा और लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

UP Politics: एक ओर आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराने के लिए देश की तमाम विपक्षी पार्टियों ने एक होकर गठबंधन किया, जिसका नाम इंडिया रखा गया. वहीं अब लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान यह गठबंधन टूटने के कगार पर आ गया. जिसका मुख्य कारण समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का कलह बताया जा रहा है. वहीं एक ओर जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेसी नेताओं पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं अब बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समर्थन में उतरते हुए कांग्रेस पर हमला किया है. 

दरअसल इंडिया गठबंधन में इन दिनों कांग्रेस और सपा नेताओं के बीच हो रही अनबन के बीच जहां दोनों ही पार्टी के नेता एक-दूसरे को लेकर विवादित टिप्पणी करते दिख रहे हैं. वहीं सपा प्रमुख मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के सामने कांग्रेस की ओर से उतारे गए उम्मीदवार को लेकर काफी नाराज दिख रहे हैं. जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को धोखेबाज तक बता दिया.

कांग्रेस पर लगाया देश के बंटवारे का आरोप

फिलहाल इस बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. उन्होंने कांग्रेस पर देश का बंटवारा करने और देश में नफरत फैलाने के साथ ही लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'अखिलेश जी कांग्रेस को अब समझे हैं, हम लोग तो कांग्रेस को बहुत पहले से समझ रहे हैं. जिसके कारण देश का बटवारा हो गया. जिसके कारण देश में गरीबी बढ़ी और जिसके कारण देश में नफरत का माहौल रहा, देश की शांति, देश की एकता और अखंडता और जनता के विकास से जिस कांग्रेस को कोई मतलब नहीं रहा.'

कांग्रेस ने की लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश

नित्यानंद राय ने आगे कहा कि 'जो लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश लगातार करती रही, उस कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी हमेशा समझती रही है. कभी अखिलेश समझेंगे. कभी लालू जी समझेंगे, कभी नीतीश जी समझेंगे. देश समझ चुका है कुछ लोग विलंब से समझेंगे.' बता दें कि एक ओर जहां बीते दिनों सपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच अनबन के साथ जुबानी जंग देखने को मिली वहीं अब दोनों ही ओर से नेताओं का रुख नरम पड़ते नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ेंः 
Azam Khan Case: आजम खान को सताया एनकाउंटर का डर, जेल शिफ्ट होने से पहले किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget