एक्सप्लोरर

उत्तराखंड त्रासदी: जल प्रलय में रायबरेली के रहने वाले सगे भाई लापता, खोजबीन में जुटा प्रशासनिक अमला

यूपी के रायबरेली के रहने वाले दो सगे भाई 6 महीने पहले उत्तराखंड में काम करने गए थे. आपदा के बाद भाइयों की परिजनों से बात नहीं हुई है. परिवार परेशान है. प्रशासन दोनों की खोजबीन में जुट गया है.

रायबरेली: उत्तराखंड के चमोली में आई तबाही के बाद रायबरेली के के रहने वाले दो युवकों से भी परिवार का संपर्क टूट चुका है. युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासनिक अमला उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क साधकर युवकों की खोजबीन में जुट चुका है. दोनों युवक हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गांव बसंतखेड़ा के रहने वाले हैं.

6 महीने पहले गए थे उत्तराखंड हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बसंतखेड़ा के रहने वाले दो सगे भाई नरेंद्र सिंह और अनिल सिंह लगभग 6 महीने पहले उत्तराखंड के चमोली में काम करने गए थे. दोनों ऋषि गंगा पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी में बतौर बोर्ड ऑपरेटर काम कर रहे थे. ऋषि गंगा कंपनी चमोली जिले के थाना जोशीमठ के रेनी गांव तपोवन में पॉवर ग्रिड का काम कर रही है. यहीं दोनों भाई बोर्ड ऑपरेटर के पद पर काम कर रहे थे. चमोली में आई तबाही के बाद दोनों भाइयों का परिवार से संपर्क टूट चुका है. परिवार को लोग अनहोनी की आशंका से विचलित हैं.

बच्चे पापा को बुला रहे हैं नरेंद्र का एक बेटा, तीन बेटियां हैं जबकि अनिल की चार बेटियां हैं. परिवार की जिम्मेदारी इन दोनों पर ही थी. जैसे ही नरेंद्र और अनिल से संपर्क टूटा तो नरेंद्र की पत्नी चन्द्ररेखा सिंह और अनिल की पत्नी सुधा सिंह पर तो मानो जैसे पहाड़ ही टूट पड़ा. दोनों रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं. बच्चे भी बिलख बिलखकर पापा को बुला रहे हैं. ये मार्मिक दृश्य देखकर वहां उपस्थित सभी का हृदय द्रवित हो जा रहा है. सभी दोनों भाइयों के सुरक्षित होने की दुआएं मांग रहे हैं.

परिवार ने थाने में दी सूचना चमोली त्रासदी के बाद नरेंद्र और अनिल का संपर्क परिवार से टूट गया है. बड़े भाई बृजेन्द्र बहादुर सिंह ने संपर्क नहीं होने पर हरचंदपुर थाने में सूचना दी है. सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क साधकर दोनों भाइयों की खोजबीन में जुट गया है.

साझा की गई सूचना अपर जिलाधिकारी राम अभिलाख ने बताया कि उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटा है, जिसके बाद हरचंदपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले नरेंद्र सिंह और अनिल सिंह के लापता होने की अपुष्ट सूचना मिली है. मामले की सूचना उत्तराखंड एसडीआरएफ और यूपी कंट्रोल रूम को नोट करा दी गई है. जैसे ही कोई सूचना मिलती है, हम लोग हर प्रशासनिक मदद के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी में लापता 93 श्रमिकों के बचने की उम्मीद नहीं, परिजनों को मिलेंगे 20-20 लाख रुपये- आरके सिंह

Chamoli Glacier Burst: जानें- उत्तराखंड में मची तबाही का सच, वैज्ञानिक डॉ डीपी डोभाल ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget