एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar: महिला उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का मुक्की

Uttarakhand: उधम सिंह नगर में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के विरोध में महिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की हुई.

Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर  के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक मस्जिद में संचालित हो रहे मदरसे में छः नाबालिग बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर शारीरिक शोषण करने एवं नर्स की रेप हत्याकांड में विरोध में महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में जिला पुलिस मुख्यालय की तरफ कूच की. पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई. 

कांग्रेस कार्यकर्ताओ को रोकने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठा लिया, उसका दूसरा पुलिस ने पकड़ लिया. दोनों ही बैरिकेडिंग को एक दूसरे की तरफ धकेलते रहें. कई बार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बैरिकेडिंग को पार कर पुलिस मुख्यालय की तरफ जाने का प्रयास किया लेकिन दूसरी तरफ खड़े पुलिस कर्मियों ने दोबारा प्रदर्शनकारियों की तरफ ही धकेल दिया, जबकि प्रदर्शनकारी पुलिस मुख्यालय की तरफ धकेलते रहें. काफी देर चले हंगामे के बाद से कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रतिनिधित्व मंडल ने एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी से मुलाकात की और अपना विरोध दर्ज करते हुए महिलाओं के प्रति हो रहें अपराधों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की.

महिला अपराध पर अंकुश लगाने की मांग
महिला उत्पीड़न के खिलाफ पुलिस मुख्यालय की तरफ कूच करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाईं थी. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर मुख्यालय की तरफ जाने का प्रयास किया. तो पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, कई बार पुलिस कर्मियों ने उन्हें प्रदर्शनकारियों की तरफ धकेलने का प्रयास किया जबकि महिला कांग्रेस उन्हें बैरिकेडिंग पार करने के दूसरी तरफ से धकेलतीं रहीं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि उत्तराखंड देवभूमि में महिलाओं के प्रति लगातार अपराधों में वृद्धि हो रही है, उधम सिंह नगर जिले में एक नर्स की रेप के बाद हत्या और मौलाना द्वारा नाबालिग बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर शारीरिक शोषण किया. महिलाओं की प्रति बढ़ रहे अपराध को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, सरकार को इस तरह के मामले में कठोर कदम उठाने की जरूरत है. 

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर आज हमने प्रदर्शन करने पहुंचे थे लेकिन हमें रोकने के लिए जितना पुलिस बल तैनात किया था, उतना महिलाओं की सुरक्षा के लिए करते तो शायद महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लग जाता. हमने एसएसपी से वार्ता के दौरान भी महिलाओं के प्रति बढ़ रहे मामलों पर अंकुश लगाने की अपील की हैं.

(वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: अमेठी के आठ रेलवे स्टेशन के बदले नाम, अखिलेश बोले- रेल हादसे रोकने के लिए भी सोचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget