एक्सप्लोरर

महोबा: पॉलिटेक्निक कॉलेज में मामूली विवाद को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, मची भगदड़

महोबा पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. पुलिस ने मौके पर पहुचकर स्तिथि को नियंत्रण में किया. विवाद के दौरान कॉलेज के ही छात्र ने फायरिंग कर दी जिसमें एक छात्र बाल-बाल बच गया.

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पॉलिटेक्निक कॉलेज में मामूली विवाद को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. इसी बीच कॉलेज के ही छात्र ने फायरिंग कर दी जिसमें एक छात्र बाल-बाल बच गया. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने घायल हुए छात्रों को डॉक्टरी परीक्षण और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है. पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुए इस विवाद के बाद छात्रों में डर का माहौल है.

इस बात को लेकर हुआ विवाद मामला महोबा के पॉलिटेक्निक कॉलेज का है. यहां पढ़ने वाले फाइनल ईयर के कुछ छात्र द्वितीय ईयर के छात्रों से विवाद कर रहे थे. द्वितीय वर्ष के छात्रों का कहना था कि तृतीय वर्ष के छात्र छात्रों को सर या भाई साहब कहकर संबोधित करें. तभी विद्यालय के हॉस्टल में रहने वाले फाइनल ईयर के ही कुछ अन्य छात्र सेकंड ईयर के छात्रों को बचाने के लिए आ जाए. जिसमें हॉस्टल ओर बाहरी छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया.

पुलिस ने बरामद किया तमंचा फाइनल ईयर के दोनों छात्र गुटों में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची. विवाद में पॉलिटेक्निक के ही छात्र उत्कर्ष वर्मा ने अपने पिता का पुलिस में होने का रौब बताते हुए एक छात्र के सिर पर कुर्सी मार दी और वहीं एक अन्य छात्र पर तमंचे से फायर कर दिया. जिसमें एक छात्र बाल-बाल बच गया. सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने पॉलिटेक्निक पहुंचकर विवाद कर रहे छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस ने विवाद में इस्तेमाल हुए देसी तमंचे को बरामद कर लिया है.

कॉलेज में भगदड़ मच गई पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल सुभाष शुक्ला ने बताया कि आकाश सिंह और उत्कर्ष वर्मा ये दोनों काफी समय से आराजकता फैला रहे हैं. शुक्रवार को हॉस्टल ओर गैर हॉस्टल के छात्रों के बीच बर्चस्व को लेकर मारपीट शुरू हो गई थी. कॉलेज में भी भगदड़ का माहौल हो गया था. सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके पर पहुचकर स्तिथि को नियंत्रण में किया.

ये भी पढ़ें:

कानूनी दांवपेच में फंस सकता है लव जिहाद रोकने का धर्मांतरण अध्यादेश, हाईकोर्ट ने मांगा योगी सरकार से जवाब

बदायूं : शादी का दबाव बनाने पर बॉयफ्रेंड ने गर्भवती युवती पर किया एसिड अटैक, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
देहरादूनः दून अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चापड़ लेकर घुसा बदमाश, डॉक्टरों को धमकाया
देहरादूनः दून अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चापड़ लेकर घुसा बदमाश, डॉक्टरों को धमकाया
'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे CM योगी', ओपी राजभर का तंज
'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे CM योगी', ओपी राजभर का तंज
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget