एक्सप्लोरर

वाराणसी में गठबंधन का उम्मीदवार कौन...सपा से दो ने भरा पर्चा, ठोंक रहे अपनी दावेदारी

नामांकन के बाद तेज बहादुर यादव ने कहा कि अब मैं समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी हूं और जो उनके मुद्दे हैं वो मेरे मुद्दे हैं। तेज बहादुर ने बताया कि वो जवान, किसान और नौजवान के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।

वाराणसी,एबीपी गंगा। वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 24 अप्रैल को अपना पर्चा दाखिल कर चुके बीएसएफ के बर्खास्त जवान ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के सिम्बल पर दोबारा अपना नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मनोज राय धूपचंडी भी मौजूद रहें।

नामांकन के बाद तेज बहादुर यादव ने कहा कि अब मैं समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी हूं और जो उनके मुद्दे हैं वो मेरे मुद्दे हैं। तेज बहादुर ने बताया कि वो जवान, किसान और नौजवान के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। तेज बहादुर से जब पूछ गया कि क्या आप ने और शालिनी यादव दोनों ने पार्टी सिम्बल पर पर्चा दाखिल किया है तो उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी किया है दो लोगों का पार्टी सिम्बल पर पर्चा दाखिला उनसे क्यों नहीं पूछते हैं आप।

तेज बहादुर को लेकर पहुंचे मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि तेज बहादुर यादव जवान, किसान और नौजवान की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन्हें सिर्फ इसलिए सेना से भाजपा सरकार ने बर्खास्त कर क्योंकि इन्होंने सूखी रोटी दिखाकर जवानों को अच्छा खाना देने की मांग की थी। इन्होंने हमारे मुखिया अखिलेश यादव से संपर्क किया और पार्टी ने इन्हें सिम्बल देकर भेजा है। अब यहां असली और नकली चौकीदार के बीच में लड़ाई है।

वहीं ऐन वक्त पर प्रत्याशी बदले जाने पर मनोज राय धूपचंडी ने कहा राजनीति में हर चीज नहीं बताई जाती है।आज नामांकन का आखरी दिन है और कल सभी नामांकन पर्चों की जांच होगी। देर शाम यह पता चलेगा कि कौन सपा-बसपा गठबंधन से वाराणसी से चुनाव लड़ेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget