एक्सप्लोरर

एबीपी गंगा की खबर पर लगी मुहर, यूपी में अब हफ्ते में दो दिन होगा लॉकडाउन, शनिवार-इतवार रहेगा सब बंद

यूपी में कोरोना के कहर को देखते हुये राज्य की योगी सरकार ने रविवार को बड़ा फैसला लिया है. अब प्रदेश में वीकेंड पर लॉकडाउन रहेगा. सोमवार से शुक्रवार ही अनलॉक रहेगा वहीं शनिवार-इतवार बाजार दफ्तर सब बंद रहेंगे.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देख योगी सरकार ने वीकेंड में लॉकडाउन करने का फैसला किया है. कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये बनाई गई टीम -11 की बैठक में रविवार को यह फैसला किया गया. इससे पहले एबीपी गंगा ने शनिवार को ही यह खबर दी थी कि यूपी सरकार राज्य में सप्ताह के दो दिन लॉकडाउन का एलान कर सकती है और आज एबीपी गंगा की खबर मुहर लग गई. आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेश सरकार ने शुक्रवार से सोमवार सुबह पांच बजे तक 55 घंटे के लॉक डाउन का ऐलान किया है.

बैठक में बाजारों और दफ्तरों को शनिवार और रविवार को पूरी तरह बंद रखने पर सैद्धान्तिक सहमति बनी है. इन दो दिन सभी को अपने यहां सैनिटाइजेशन का काम करना होगा. इसके अलावा दो दिन की बंदी के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. रविवार को हुई मुख्यमंत्री की अगुवाई में हुई बैठक में इस बात को लेकर मंथन हुआ कि अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं. जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि हफ्ते में पांच दिन बाजार, शहरी और ग्रामीण हाट व अन्य व्यावसायिक संस्थान खुले रहेंगे. शनिवार व रविवार बंदी रहेगी.

लखनऊ में बिगड़ रहे हालात

आपको बता दें कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं. राज्य की राजधानी लखनऊ में हालात भयावह होते जा रहे हैं. स्वास्थ्य महकमें की तमाम कवायद बेअसर साबित हो रही है. यहां संक्रमण की चेन पर ब्रेक लगने के बजाए वायरस आक्रामक होता जा रहा है. ऐसे में जुलाई में मरीजों के रोज रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं. रविवार को लखीमपुर में धौरहरा सांसद रेखा वर्मा के परिवार में कोरोना की दस्तक हुई। उनके परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. वहीं, हरदोई में कोरोना के संक्रमण से क्षेत्राधिकारी की मौत हो गई.

सीतापुर शनिवार देर रात प्राप्त रिपोर्ट में किशोरी सहित तीन और लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. वहीं, शनिवार को राजधानी लखनऊ में दो मरीजों की मौत हुई. इसमें एक मरीज शहर निवासी है. वहीं, 202 नए मरीज मिलने से कई क्षेत्रों में दहशत बढ़ गई है. ऐसे में शहर में कुल मरीजों का आंकड़ा 2138 पहुंच गया.

ये भी पढ़ें.

यूपी: प्रियंका गांधी ने महिला पीसीएस अधिकारी के सुसाइड की जांच के लिये सीएम योगी को लिखा पत्र

यूपी: कानपुर के बिकरू गांव पहुंची SIT की टीम, सबसे बड़े हत्याकांड की शुरु हुई तफ्तीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget