एक्सप्लोरर

Coronavirus कोरोना को धोने की तैयारी, अयोध्या डिपो में बसों को सेनीटाइज करना शुरू;उठाए जा रहे ये कदम

कोरोना वायरस से निपटने के लिए अयोध्या डिपो में बसों को सेनीटाइज करना शुरू हो गया है। बस के अंदर की सीट, हैंडल और पाइप को सफाई कर्मियों द्वारा साफ किया गया।

अयोध्या, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार हर प्रयास कर रही है। लोगों को जागरुक किया जा रहा है। समय समय पर साबुन से हाथ धोने की नसीहत दी जा रही है। समझाया जा रहा है कि कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि उससे निपटने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बीच अयोध्या में राज्य सड़क परिवहन निगम विभाग ने कोरोना वायर से बचने के लिए अयोध्या डिपो में बसों को सेनीटाइज करना शुरू कर दिया है।

अयोध्या डिपो में बसों को सेनीटाइज किया गया

परिवहन विभाग के एआरएम महेश कुमार ने अयोध्या बस डिपो में बसों को ब्लीचिंग पाउडर के के घोल से सेनेटाइज कराया है। बस के अंदर की सीट, हैंडल और पाइप को सफाई कर्मियों द्वारा साफ किया गया। रोडवेज की बसों में प्रतिदिन 30 हजार के करीब यात्री यात्रा करते हैं, ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को देखते हुए बसों को साफ रखना भी बेहद जरूरी है।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उपाय का भी हो रहा अनाउंसमेंट

अयोध्या बस डिपो के अधिकारियों ने राज्य सरकार की गाइड लाइन्स को मानते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया है। यही नहीं, अयोध्या बस डिपो में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए क्या उपाय किये जायें उसका अनाउंसमेंट भी शुरू किया है।

कोरोना वायरस से जागरुक करते दिखेंगे कंडक्टर और ड्राइवर

अयोध्या बस डिपो से 136 बसों का संचाल प्रतिदिन होता है, ऐसे में जो भी बसे यात्रियो को लेकर निकलेंगी, उन बसों को सेनेटाइज किया जाएगा। बसों के अंदर यात्रियों को कोरोना वायरस से जागरुक करने  के लिए कंडक्टर व ड्राइवरों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

ayodhya-coronavirus

अयोध्या डिपो के एआरएम महेश कुमार का कहना है कि कोरोना वायरस के भय का असर यात्रियों में देखा जा सकता है। दिल्ली और गोरखपुर के यात्रियों में कमी आई है, लेकिन रोडवेज विभाग कोरोना वायरस के संक्रमण से यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए अन्य उपाय भी कर रहा है।

बस स्टेशन में पीने के पानी वाले स्थान पर हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था भी की गई है, यदि कोई बीमार यात्री दिखता है, उसके लिए भी कंडक्टर को प्रशिक्षित किया गया है कि वह इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दें। रोडवेज विभाग हर हाल में अपनी यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दे रहा है। बस ड्राइवरों व कंडक्टरों को सेनेटाइजर व मास्क का इंतजाम भी रोडवेज विभाग कर रहा है, जिससे रोडवेज कर्मचारी कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहे ।

यह भी पढ़ें:

कोरोना वायरस का खौफ, यहां नए कैदियों के साथ नहीं रहना चाहते पुराने कैदी बागपत: कोरोना से बचने के लिए अनोखा उपाय, ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुआ सामूहिक यज्ञ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड

वीडियोज

Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget