एक्सप्लोरर

UP NEWS: गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर, बंद पड़े मकानों को बनाते थे निशाना, इतने लाख की ज्वेलरी भी बरामद

Gorakhpur: पुलिस ने बताया कि गैंग का सरगान धीरू पासवान गैंगस्टर में पहले भी जेल जा चुका है. इसके अलावा उस पर कई मुकदमे दर्ज रहे हैं.

Gorakhpur Crime: चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके तीन शातिर चोरों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन चोरों के पास से 33 सोने और 20 चांदी के आभूषण के साथ नकदी भी बरामद की है. ये शातिर चोर ऐसे मकानों को निशाना बनाते रहे हैं, जो दो से तीन दिनों तक बंद रहते हैं. इस गैंग का सरगना कई बार जेल जा चुका है.  गैंग का सरगना पुलिस को अपराध नहीं करने के विश्‍वास में लेकर उसकी आड़ में अपने गैंग के साथ चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देता रहा. पुलिस ने तीनों शातिर चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

 बंद पड़े मकानों को बनाते थे निशाना
गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई ने घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि गोरखपुर की कैण्‍ट पुलिस ने तीन शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता पाई है. उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने एक माह पुराने चोरी के मामले का खुलासा किया है. इसमें तीन चोरों ने 23-24 अप्रैल की रात एक बंद घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी चुरा ली थी. पुलिस ने चोरों से ज्वेलरी बरामद कर ली है. एसपी ने बबताया कि इसमें से एक धीरू पासवान के ऊपर गैंगस्‍टर की कार्रवाई भी हो चुकी है और वो कई बार जेल जा चुका है. इसके अलवा उसपर कई मुकदमें रहे हैं. धीरू पासवान के अलावा अन्य दो चोरों के नाम अभिषेक सिंह और चंदन वर्मा बताए जा रहे हैं.

6 लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद 
एसपी सिटी ने बताया कि चोरों के पास से 6 लाख रुपए कीमत की ज्‍वेलरी बरामद हुई है. ये चोर चंदन वर्मा नाम के सोनार को चोरी की ज्वेलरी बेचते थे. पुलिस ने चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 और 411 के तहत केस दर्ज किया है. आरोपियों की पहचान कैण्‍ट थानाक्षेत्र के दिव्‍यनगर धोबी टोला के रहने वाले धीरू पासवान 36 वर्ष, कैण्‍ट थानाक्षेत्र के काली मंदिर भैरोपुर गांव के अभिषेक सिंह 19 वर्ष और पिपराइच के रमवापुर गांव के रहने वाले चंदन वर्मा के रूप में हुई है. आरोपियों के पास से 2 हजार 10 रुपए की नकदी मिली है. इनकी गिरफ्तारी गुरुवार को सुबह 10.30 बजे रामपुर तिराहा से हुई.

जुए-शराब में उड़ाई चोरी की कमाई 
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 23 अप्रैल को धीरू और अभिषेक ने एक अन्‍य साथी गब्‍बर के साथ मिलकर कैण्‍ट के वीर बहादुरपुरम में मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी किए और चंदन वर्मा को बेच दिए. उन्होंने कहा कि वे लोग अक्सर मोहल्लों में घुमकर बन्द मकानोंम की रेकी करते हैं, जो मकान दो-तीन दिन से लगातार बन्द रहते हैं उन्हीं मकानों का ताला तोड़कर चोरी करते हैं. चोरों ने बताया कि उन्होंने स17 मार्च को मालवीय नगर में एक घर का ताला तोड़कर चोरी की थी. इसके अलावा 8 मई को दिव्यनगर में भी एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की. चोरी के आभूषणों को वे सोनार को बेच देते हैं और उससे मिलने वाले रुपए से शराब और जुआ खेलते रहे हैं.  

यह भी पढ़ें:

Azam Khan की रिहाई के बाद शिवपाल सिंह यादव ने साधा निशाना, सपा की बेरुखी पर बोले- अखिलेश से पूछिए

UP Weather Forecast: यूपी में आज कहां चलेगी 'लू' और कहां हो सकती है बारिश, जानें- मौसम का पूरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget