एक्सप्लोरर

Azam Khan की रिहाई के बाद शिवपाल सिंह यादव ने साधा निशाना, सपा की बेरुखी पर बोले- अखिलेश से पूछिए

UP Politics: समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक आजम खान, शुक्रवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए. शिवपाल सिंह यादव उन्हें रिसीव करने पहुंचे.

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता और विधायक आजम खान, शुक्रवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए. इस दौरान उनसे मिलने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) भी पहुंचे. शिवपाल सिंह यादव, सीतापुर जेल तक गए और आजम से मुलाकात कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए. 

शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश पर साधा निशाना

इस दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम लोग समाजवादी हैं. हमने नेता जी (मुलायम सिंह यादव) से सीखा है कि हम सुख-दुख में साथ रहें.वहीं अखिलेश यादव से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अखिलेश से पूछिए. आजम भाई हमारे पुराने साथी रहे हैं. हमारी आजम खान से आज भी बात हुई है और आगे भी होगी. इससे पहले आजम खान को रिसीव करने के लिए सपा विधायक और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और आशू मलिक सीतापुर जेल पहुंचे. बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम भी अब्दुल्ला आजम के साथ पहुंचे थे.  

क्या अखिलेश रामपुर जाकर करेंगे आजम खान से मुलाकात? 

फिलहाल सभी की निगाह इस बात पर टिकी हुई हैं कि क्या अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव भी आजम खान से मिलने के लिए रामपुर जाएंगे? दरअसल जब से आजम खान जेल में बंद थे तब से अखिलेश यादव ने सिर्फ एक बार सीतापुर जेल में जाकर उनसे मुलाकात की थी. वहीं आजम खान की रिहाई को लेकर सपा ने कुछ खास आंदोलन भी नहीं किया. ऐसे में आजम खान समर्थक सपा सुप्रीमो से खासे नाराज चल रहे हैं. दूसरी तरफ शिवपाल यादव भी अखिलेश से खफा हैं ऐसे हालात में शिवपाल यादव अब आजम खान को अपने पाले में लेने की कवायद में नजर आ रहे हैं. 

आजम खान 27 महीने से जेल में बंद थे

बता दें कि सपा नेता आजम खां पिछले 27 महीनों से सलाखों के पीछे थे. उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटा अब्दुल्ला आजम भी कारागार में निरुद्ध थे. हालांकि आजम खां की पत्नी और बेटे पहले ही जमानत पर बाहर आ गए थे. वहीं आजम खां को अब जाकर जेल से बाहर आए हैं. गौरतलब है कि सपा नेता आजम खां के खिलाफ 85 से ज्यादा केस दर्ज हैं. इनमें से एक मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली थी. गुरुवार को सर्वौच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी गई.  

यह भी पढ़ें:

Azam Khan Bail News: 27 महीने बाद जेल से रिहा हुए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, रिसीव करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव

Gyanvapi News: 'मैं केवल अल्लाह से डरता हूं, किसी मोदी या योगी से नहीं', ओवैसी के बयान पर ब्रजेश पाठक ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget