एक्सप्लोरर

IIT कानपुर में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

आईआईटी कानपुर में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से उसमें दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों में पिंकी, रॉबिन और मनी भाई नाम के मजदूर शामिल हैं। वहीं घायल मजदूर पवित्र गंभीर रूप से घायल है।

कानपुर, एबीपी गंगा। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (आईआईटी) के कानपुर कैंपस में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार ढह गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया।

अचानक ढह गई दीवार

आईआईटी परिसर में अर्थ साइंसेज विभाग की नई इमारत बनाने का काम कुछ महीनों पहले ही शुरू हुआ था। निर्माण का काम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) करवा रहा है। पश्चिम बंगाल के मालदा से ठेके पर मजदूर लाकर काम करवाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे इमारत की एक दीवार अचानक ढह गई।

IIT कानपुर में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

खाना खाने के बाद बैठे थे मजदूर

दोपहर खाना खाने के बाद पश्चिम बंगाल के चार मजदूर पिंकी, रॉबिन, मनी भाई व पवित्रदास बेसमेंट की दीवार के पास पेड़ के किनारे बैठे थे। तभी अचानक दीवार उनके ऊपर गिर पड़ी। इससे चारों मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर तुरंत बाकी मजदूरों ने आकर मलबा हटाया और चारों को निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक तीन मजदूरों पिंकी, रॉबिन व मनी की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि घायल मजदूर की हालत स्थिर है जिसका इलाज एलएलआर अस्पताल (हैलट) में चल रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget