एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार के आरोप में चिदंबरम से पहले ये नेता भी खा चुके हैं जेल की हवा

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने अदालत में पेश किया। चिदंबरम को 26 अगस्त तक रिमांड पर भेजा गया है।

नई दिल्ली, भाषा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों में जेल जाने वाले नामचीन लोगों की सूची में शामिल हो गए। सीबीआई ने उन्हें आईएनएक्स मीडिया मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया और गुरुवार को एक अदालत ने उन्हें 26 अगस्त तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। सीबीआई चिदंबरम से 2017 में दायर मामले में पूछताछ करेगी, जिसमें 2007 उनके वित्त मंत्री रहते एक मीडिया समूह को विदेशी कोष हासिल करने के लिये एफआईपीबी की मंजूरी देने में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया गया है। चिदंबरम से पहले भी कई नामचीन नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं।

लालू प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू 900 करोड़ों रुपये से अधिक के चारा घोटाले में दोषी ठहराये जाने के बाद फिलहाल रांची में जेल में बंद हैं। अप्रैल 2019 में उच्चतम न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए इस दलील को ठुकरा दिया था कि वह 24 महीने जेल में काट चुके हैं। अदालत ने कहा था कि उन्हें मिली 14 वर्ष की सजा के मुकाबले 24 महीने कुछ नहीं है। भ्रष्टाचार के आरोप में चिदंबरम से पहले ये नेता भी खा चुके हैं जेल की हवा

जे जयललिता जयललिता को 1996 में जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर मामले में गिरफ्तार किया गया था। जयललिता पर आरोप था कि उन्होंने 1991 से 1996 के बीच तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहते 66.65 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उनके आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी।

जयललिता और उनकी करीबी शशिकला समेत तीन लोगों को आय से अधिक संपत्ति मामले में सितंबर 2014 में दोषी ठहराया गया। उन्हें चार साल की जेल और 100 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई, हालांकि जललिता 21 दिन बेंगलोर केन्द्रीय कारागार में काटने के बाद अक्टूबर 2014 में चेन्नई लौट आईं। दिसंबर 2016 में लंबी बीमारी के बाद 68 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

बंगारु लक्ष्मण भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारु लक्ष्मण को दिल्ली की एक अदालत ने 2012 में फर्जी हथियार सौदा मामले में एक लाख रुपये की घूस लेने के लिये चार साल कैद की सजा सुनाई थी। वह 2000 से 2001 के बीच भाजपा अध्यक्ष रहे। 2014 में उनका निधन हो गया।

ए राजा पूर्व दूरसंचार मंत्री और द्रमुक नेता ए राजा को चर्चित 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में दो फरवरी 2011 को गिरफ्तार किया गया था। 15 महीने दिल्ली की तिहाड़ जेल में काटने के बाद वह 12 मई 2012 को जमानत पर जेल से बाहर आ गए थे। विशेष अदालत ने 2017 में उन्हें दोष मुक्त कर दिया था। राजा तत्कालीन कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में दूरसंचार मंत्री थे जब 2008 में आठ कंपनियों को 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर 122 दूरसंचार स्पेक्ट्रम लाइसेंस आवंटित किये गए थे। राजा को विशेष अदालत ने 2017 में बरी कर दिया था।

कनिमोझी द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि की बेटी कनिमोझी को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में 21 मई, 2011 से 28 नवंबर, 2011 तक छह महीने जेल में रहीं। उन्हें भी 2017 में बरी कर दिया गया।

बीएस येदियुरप्पा किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने वाले बी एस येदियुरप्पा को सरकारी भूमि को निरूपित करने में कथित अनियमितताओं के लिये अक्टूबर 2011 में गिरफ्तार किया गया। 2011 में ही 25 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। भ्रष्टाचार के आरोप में चिदंबरम से पहले ये नेता भी खा चुके हैं जेल की हवा

अमर सिंह समाजवादी पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को 2008 के सनसनीखेज नोट के बदले वोट मामले में कथित भूमिका के लिये 2011 में 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में उन्हें उच्चतम न्यायालय ने राहत दी थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget