एक्सप्लोरर

Coronavirus: उत्तर प्रदेश के इस शहर से हुई थी तब्लीगी जमात की शुरुआत, विदेशों तक फैले हैं तार

तब्लीगी जमात की शुरुआत शामली के कस्बा कांधला से हुई थी। बताया जाता है कि तब्लीगी जमात की शुरुआत मरकज के मौलाना मोहम्मद शाद के पिता इलियास कांधलावी ने साल 1906 में कांधला से की थी।

शामली, एबीपी गंगा। देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। निजामुद्दीन मामले ने शासन और प्रशासन दोनों की टेंशन और बढ़ा दी है। इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से लेकर दुनिया के कई देशों के लोग शामिल हुए थे। इसमें मलेशिया और इंडोनेशिया से भी लोग आए थे।

अब मामला सामने आने के बाद केंद्र और राज्य सरकार जमात में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई है। शामली में भी 57 लोग ऐसे हैं जो जमात में आए थे। इन सभी की स्कैनिंग कर क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। मरकज का मास्टरमाइंड मौलाना शामली के कांधला कस्बे के रहने वाला है।

आपको बता दें कि तब्लीगी जमात की शुरुआत शामली के कस्बा कांधला से हुई थी। बताया जाता है कि तब्लीगी जमात की शुरुआत मरकज के मौलाना मोहम्मद शाद के पिता इलियास कांधलावी ने साल 1906 में कांधला से की थी जो कि शुरुआती दौर में कांधला में ही रहकर अपने धर्म के लोगों को एकत्रित कर धर्म का प्रचार किया करते थे।

Coronavirus: उत्तर प्रदेश के इस शहर से हुई थी तब्लीगी जमात की शुरुआत, विदेशों तक फैले हैं तार

इसके बाद वह साल 1926-27 में दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन पहुंचे, जहां पर उन्होंने मरकज वाली मस्जिद का निर्माण कराया और उसके बाद वहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को एकत्रित कर उन्हें समाज के बारे में जागरूक करने लगे और समय-समय पर वह देश के अन्य हिस्सों में भी मुस्लिम धर्म का प्रचार करने के लिए जाने लगे।

धीरे-धीरे उनके साथ लोग जुड़ते गए और वह अपने धर्म का प्रचार लगातार करते चले गए। कांधला के बाद भारत के तमाम हिस्सों में वह अपने धर्म का प्रचार किया करते थे और देश के बाद उन्होंने विदेशों का भी रुख किया और कई देशों में वह तब्लीगी जमात को बढ़ावा देने लगे और उन्होंने तब्लीगी जमात से लोगों को जोड़ना शुरु कर दिया।

आज देश के साथ-साथ विदेशों में भी तब्लीगी जमात में लोग शामिल होते हैं। मौलाना इलियास कांधलावी के इंतकाल के बाद प्रचार प्रसार और तब्लीगी जमात को बढ़ावा देने का जिम्मा उनके पुत्र मोहम्मद इरशाद ने उठाया और मरकज वाली मस्जिद में रहते हुए वह अपने धर्म के प्रचार-प्रसार में जुट गए। मरकज के मौलाना शाद महीने 2 महीने में कांधला आते थे और अपने फॉर्म हाउस पर रुका करते थे। कांधला में रहने के दौरान वह किसी से मिलना-जुलना ज्यादा पसंद नहीं करते थे और कांधला में भी वह कई तबलीगी जमात कर चुके हैं।

Coronavirus: उत्तर प्रदेश के इस शहर से हुई थी तब्लीगी जमात की शुरुआत, विदेशों तक फैले हैं तार

मौलाना शाद के समधी मौलाना बदरुल हसन ने बताया कि तब्लीकि जमात की शुरआत कांधला से ही हुई थी और वह भी सन 1982 से 1990 तक वहां पर रहे हैं। मौलाना ने शाद पर लगे आरोपों के बारे में कहा कि गलती वहां के प्रशासन की है, पुलिस की है। मौलाना ने कहा कि यह एक ऐसी जमात है जो लोगों को गलत कामों को न करने बात बताती है।

हजरत निजामुद्दीन का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में भी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। शामली प्रशासन ने कुल 18 जमातों को चिन्हित किया है जो कि बाहर से शामली में आई हुई हैं और जिनमें कि 57 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन लोगों की स्कैनिंग कराई गई है और उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजे गए हैं। साथ ही जमात में आए लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है और जहां पर यह लोग रुके हुए हैं वहां पर क्वॉरेंटाइन का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget