एक्सप्लोरर

Noida Supertech Twin Tower: 21 अगस्त को ध्वस्त किए जाएंगे सुपरटेक के ट्विन टावर, अधिकारियों ने बताई ये बड़ी वजह

Supertech Twin Tower: टावरों को गिराने से होने वाले नुकसान को कवर करने के लिए 100 करोड़ रुपए का बीमा तय किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने टावरों को गिराने के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया था.

Noida News: नोएडा के सेक्टर 93A में बने सुपरटेक के ट्विन टावरों को जल्द ही गिराया जाएगा. इन्हें गिराने की संभावित तारीख 21 अगस्त तय कर दी गई है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 28 अगस्त तक इन टावरों को गिराने का तारीख तय की थी. नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि टावरों को ध्वस्त करने की संभावित तारीख 21 अगस्त तय कर दी गयी है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा टावरों को गिराने के लिये दी गई डेडलाइन से पहले इन टावरों को गिराने का काम पूरा किया जाना है.

टावरों को गिराने का 88 फीसदी काम पूरा

टावरों को गिराने को लेकर नोएडा विकास प्राधिकरण ने मुंबई की कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग को अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट दी है. एडिफिस कंपनी के इंजीनियर्स ने बताया कि वे 28 अगस्त को नहीं बल्कि 21 अगस्त को ही टावरों को गिराएंगे. उन्होंने कहा कि टावरों को गिराने का 88 फीसदी काम पूरा हो चुका है. इससे पहले कंपनी ने टावरों को गिराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से ज्यादा समय की मांग की थी. तब सुप्रीम कोर्ट ने टावर तोड़ने की तारीख को 22 मई से आगे बढ़ाकर 28 अगस्त कर दिया था.

किसी भी नुकसान के लिए 100 करोड़ का बीमा किया गया

एडिफिस इंजीनियरिंग ने टावरों के विध्वंस से होने वाले किसी भी नुकसान को कवर करने के लिए 100 करोड़ रुपए का बीमा किया है. बता दें कि 12 जनवरी को शीर्ष अदालत ने 40 मंजिल के इन दो टावरों को ध्वस्त न करने के अपने आदेश का पालन नहीं करने को लेकर बिल्डर की खिंचाई की थी, जिसमें कहा गया था कि इन टावरों को मानदंडों का उल्लंघन करके बनाया गया है. इसके बाद सुपरटेक ने टावरों को गिराए जाने की तारीख के बारे में सुप्रीम कोर्ट को बताया. इन दोनों टावरों में 915 अपार्टमेंट हैं और 21 दुकानें हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2021 को सुपरटेक को इन टावरों को तीन महीने के भीतर गिराने  का आदेश देते हुए  दो महीने के अंदर इनके खरीदारों को उनका पैसा वापस करने को कहा था.

यह भी पढ़ें:

Noida News: नोएडा में रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, मांगे थे 30 हजार रुपये

Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने गैंगरेप मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, जानिए- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget