एक्सप्लोरर

Sudeeksha Bhati Death Case: दो संदिग्ध आरोपियों तक पहुंची पुलिस, इस वजह से गहराया शक

यूपी की होनहार बेटी सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में पुलिस दो संदिग्ध आरोपियों तक पहुंची है. पुलिस को जांच के दौरान कुछ ऐसा पता चला कि दोनों पर शक गहरा गया.

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा पुलिस ने भाटी की स्कूटी को टक्कर मारने वाली बुलेट बाइक भी बरामद कर ली है. फिलहाल, हिरासत में लिए गए राजू जाटव और दीपक से पूछताछ जारी है. बता दें कि पुलिस को इस मामले में काफी वक्त से संदिग्ध आरोपियों की तलाश थी.

उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त को दादरी की रहने वाली होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की औरंगाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई थी. हादसे की वजह बताते हुए छात्रा के चाचा ने बताया था कि वह अपनी भतीजी के साथ किसी काम से जा रहे थे. तभी बुलेट सवार लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. ये बुलेट सवार परेशान करने लगे. कभी बुलेट को आगे दौड़ाते तो कभी पीछे लगा लेते. बाद में बुलेट सवार लोगों ने अचानक से ओवरटेक कर ब्रेक लगा लिए. जिससे कि सुदीक्षा की टक्कर हो गई. हादसे में सुदीक्षा की जान चली गई.

छेड़छाड़ और मौत का यह मामला तुरंत सुर्खियों में आ गया. जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी. पुलिस ने आरोपियों पकड़ने के लिए मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जिसके बाद दो संदिग्ध की पहचान हुई. पुलिस ने जब पड़ताल शुरू कि बुलंदशहर के रहने वाले दो आरोपियों पर शक की सूई अटक गई.

बदला लिया था बुलेट का रंग और नंबर प्लेट दरअसल, सुदीक्षा की मौत के मामले को सुर्खियों में आते ही दोनों आरोपी घबरा गए. दोनों ने मामले से बचने के लिए खूब तरकीबें लगाईं. इसी सिलसिले में दोनों आरोपियों ने बुलेट की नंबर प्लेट को बदलवा दिया. इतना ही नहीं दोनों आरोपियों ने बुलेट का रंग भी बदलवा दिया. जब पुलिस इनके पास पहुंची तो बुलेट के रंग और नई नंबर प्लेट ने शक और गहरा कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ेंः सुदीक्षा भाटी मौत मामलाः यूपी पुलिस का छेड़खानी की बात से इनकार, बताई ये वजह

कभी छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाने वाली सुदीक्षा खुद ही बन गई उसका शिकार, कही थी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget