एक्सप्लोरर

दोस्तों की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...पढ़ें सनसनीखेज मामला

कानपुर में आईटीआई के ट्रेनिंग कैम्पस में छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के सुसाइड नोट के मुताबिक उसके दोस्त उसे परेशान कर रहे थे, जिसके चलते वह आत्महत्या के लिये मजबूर हो गया

कानपुर, एबीपी गंगा। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के "बी ब्लाक" इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आईटीआई के छात्र का प्रशिक्षण कैम्पस के अंदर ही संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला। प्रशिक्षण कैम्पस  में शव मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक बर्रा आठ एफ ब्लाक निवासी मृतक छात्र संदीप विश्कर्मा आईटीआई का छात्र था। संदीप के घर में पिता महेश विश्कर्मा, मां शीला विश्कर्मा और बड़ा भाई प्रदीप विश्कर्मा है। रोज की तरह आज भी वो बी ब्लाक स्थित सोम्या आईटीआई की क्लास के लिए सुबह 10 बजे घर से निकला था। लेकिन जब संदीप शाम पांच बजे तक अपने घर नही पहुंचा तो उसके परिवार में अफरा-तफरी मच गयी।

जिसके बाद उसके परिजन अपने बेटे की ढूंढते हुए उसकी आईटीआई में पहुंच गए। प्रशिक्षण कैम्पस में परिजनों को पुलिस और भीड़ दिखी। जिसके बाद संदीप के परिजनों ने कैम्पस के अन्दर जाकर देखा तो उनके बेटे का शव लटक रहा था। जिसे देख संदीप के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस बीच मृतक छात्र के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और आईटीआई संचालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया।

हंगामा बढता देख कर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और परिवार की दी हुई तहरीर पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं मृतक युवक की तलाशी के दौरान एक सोसाइड नोट भी मिला है। जिसमे मृतक छात्र ने अपने साथी निखिल तिवारी, अमित सैनी और रंजीत विश्वकर्मा नाम के युवकों पर प्रताड़ित करने का जिक्र किया है। अपने सुसाइड नोट में मृतक ने जिक्र किया है कि रंजीत, संदीप पर अपनी साली से शादी का जबरन दबाव बना रहा था। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसे तमंचे के बल पर डराया और धमकाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद से ही वो काफी परेशान था। संदीप पर तीनों लड़के फर्जी मामलों में फंसाने की भी धमकी दे रहे थे। मृतक ने अपने सुसाइड नोट के अंत मे लिखा है कि इन्हीं सब वजह से वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के सुसाइड नोट के मुताबिक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा-वरुणा का घटा जलस्तर, बाढ़ से मिली बड़ी राहत
वाराणसी में गंगा-वरुणा का घटा जलस्तर, बाढ़ से मिली बड़ी राहत
यूपी में मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
2023 की तरह इजरायल को 'लहूलुहान' करने का प्लान बना रहा ईरान- रिपोर्ट में खुलासा
2023 की तरह इजरायल को 'लहूलुहान' करने का प्लान बना रहा ईरान- रिपोर्ट में खुलासा
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
एक साल में दी थीं 35 फिल्में, 369 कारों और अरबों के मालिक, जानें ममूटी की दिलचस्प बातें
एक साल में दी थीं 35 फिल्में, 369 कारों के मालिक, जानें ममूटी की दिलचस्प बातें
RSS का काम नफरत नहीं 'शुद्ध सात्विक प्रेम फैलाना...', लंदन में बोले मोहन भागवत
'RSS का काम नफरत नहीं शुद्ध सात्विक प्रेम फैलाना...', लंदन में बोले मोहन भागवत
चेन्नई मेट्रो में गर्लफ्रेंड से ब्याज की तुलना, विज्ञापन पर मचा बवाल
चेन्नई मेट्रो में गर्लफ्रेंड से ब्याज की तुलना, विज्ञापन पर मचा बवाल
Android का Logo हरा Robot ही क्यों है? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
Android का Logo हरा Robot ही क्यों है? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
Embed widget