एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: एसएसपी ऑफिस तीन दिन के लिये बंद किया गया, जिला कोर्ट के दो कर्मचारी मिले पॉजिटिव

मुरादाबाद के एसएसपी दफ्तर पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. जिले के अदालत में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. खास बात ये है कि दोनो कर्मचारियों का एसएसपी ऑफिस में काम के सिलसिले में आना जाना था

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना संक्रमण के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के ऑफिस को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है. मुरादाबाद जिला न्यायालय में गुरुवार दो कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी पाए गये थे, जिनका आना एसएसपी कार्यालय में भी होता था, इसलिए अब एसएसपी दफ्तर को बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है. मुरादाबाद में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते जिला अदालत और उत्तर रेलवे का मण्डल कार्यालय भी बंद कर दिया गया है. पिछले तीन दिनों में यहां कोरोना के केसों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है.

मुरादाबाद में लगातार कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बाद शहर में 53 हॉटस्पॉट बना दिये गए हैं. वहीं मुख्य बाजारों को भी बंद करा दिया गया है. हॉटस्पॉट इलाकों का चप्पा-चप्पा सील कर दिया गया है. मुरादबाद में जिला न्यायालय में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. यहां दो मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद कचहरी परिसर में स्थित एसएसपी कार्यालय को भी सैनिटाइजेशन के लिए तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है.

अब फरियादियों को ऑनलाइन शिकायत करनी होगी, जिससे उनकी शिकायतों का निस्तारण समय से संभव हो सके. दोपहर में ही एसएसपी दफ्तर के बाहर नोटिस चस्पा कर तीन दिन के लिए दफ्तर बन्द होने की सूचना दे दी गी है. दफ्तर में कार्यरत कर्मचारियों ने आदेश का हवाला देते हुए दफ्तर बन्द होने की बात कही.

केजीएमयू, लखनऊ स्थित लैब ने कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की. इसके मुताबिक 1914 सैंपल की जांच की गई. इनमें से 67 पॉजिटिव केस पाये गये हैं. ज्यादातर रोगी लखनऊ और संभल के मिले हैं. जानकारी के मुताबिक लखनऊ में 16 और संभल के 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.

ये भी पढ़ें.

UP कानपुर में फूटा कोरोना बम, महिला संरक्षण गृह से 49 पॉजिटिव केस सामने आये, प्रशासन में हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget