एक्सप्लोरर

जानिए, क्यों SSF को राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी देने की तैयारी में योगी सरकार?

अयोध्या के साथ ही राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा भी एसएसएफ के जवानों के कंधों पर होगा. इसके अलावा सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल काशी और मथुरा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी एसएसएफ को देने पर विचार कर रही है.

अयोध्या. यूपी सरकार हाल ही में चर्चा में रही विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के हाथों राम नगरी अयोध्या की सुरक्षा देने की तैयारी में है. अयोध्या के साथ ही राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा भी एसएसएफ के जवानों के कंधों पर होगा. इसके अलावा सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल काशी और मथुरा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी एसएसएफ को देने पर विचार कर रही है. बतादें कि एसएसएफ के जवानों को आधुनिक संसाधन, हथियार व विशेष अधिकार दिए जाएंगे. इसमें विभिन्न सुरक्षाबलों के चुनिंदा जवान समेत कम उम्र में रियाटरमेंट लेने वाले युवा सैनिकों को रखा जाएगा.

क्यों पड़ी एसएसएफ की जरूरत? दरअसल, साल 1990 में तत्कालीन मुलायम सरकार में कारसेवकों को रोकने के लिए तमाम सुरक्षा एजेंसियां नाकाम साबित हुई थी. बाबरी विध्वंस के बाद से ही ये इलाका छावनी में तब्दील है. जनवरी 1993 में 67.77 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के बाद अयोध्या की सुरक्षा को और कस दिया गया. समय-समय पर यहां पुलिस के अलावा पीएसी, सीआरपीएफ और आरएएफ के जवानों को सुरक्षा के लिए लगाया गया. हालांकि, अलग-अलग फोर्स होने के कारण इनके तालमेल पर सवाल उठाए जाते रहे हैं. यही वजह है कि योगी सरकार अब एसएसएफ को राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा देने की तैयारी कर रही है.

यूपी एसएसएफ में होंगे 9919 जवान यूपी एसएसएफ में 9919 जवान होंगे. जिसकी पांच बटालियन होंगी. यूपी एसएसएफ को वो सारे अधिकार होंगे जो सीआईएसफ को मिले हैं. प्रदेश में यूपी एसएसएफ की 5 बटालियन गठित होंगी लेकिन इसकी शुरुआत पीएसी के जवानों से की जाएगी. आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड इस स्पेशल फोर्स के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा. एक साल में यूपी एसएसएफ पर 1747 करोड़ का खर्च आएगा.

तलाशी लेने, गिरफ्तार करने का भी होगा अधिकार सीआईएसएफ की तर्ज पर यूपी एसएसएफ को भी तलाशी लेने, गिरफ्तार करने, हिरासत में लेकर पूछताछ करने के अधिकार होंगे. इतना ही नहीं आने वाले वक्त में यूपी एसएसएफ को थाने का पावर दिया जाएगा जिससे वो कानूनी प्रक्रिया का भी पालन कर सके.

ये भी पढ़ें:

SSF के गठन पर सपा का तंज, कहा- मानवाधिकार और संवैधानिक अधिकारों का हनन है ये काला कानून

वाराणसी जोन में जारी है ऑपरेशन गैंगस्टर, अकेले मुख्तार अंसारी की 125 करोड़ की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget