एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर में पकड़ी गई थाईलैंड की युवती, खुनुवा बार्डर से भारतीय सीमा में कर रही थी प्रवेश

UP News: सिद्धार्थनगर के इंडो नेपाल बॉर्डर खुनुवा चेक पोस्ट पर थाईलैंड की एक महिला चेकिंग में पकड़ी गई है. वह फर्जी दस्तावेजों के जरिये भारत में प्रवेश कर रही थी.

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी साजिश को नाकाम किया है. सिद्धार्थनगर जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर खुनुवा चेक पोस्ट पर थाईलैंड की एक महिला चेकिंग में पकड़ी गई है.  आज सुबह आठ बजे लगभग पोखरा से दिल्ली जाने वाली नेपाली सृष्टि ट्रेवेल्स बस को एसएसबी खुनुवा के पास के चेकिंग के लिए रोका गया था. बस की चेकिंग के दौरान थाईलैंड देश की 27 वर्षीय युवती योवलक पुत्री नगामफट अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रही थी. सुरक्षाकर्मियों ने उक्त युवती को पकड़ लिया है.

गुजरात के अहमदाबाद में मित्र से मिलने की चाह में बिना बीजा व फर्जी आधार पर भारत में प्रवेश कर रही थाईलैंड की युवती को नेपाल सीमा के खुनुवा बार्डर पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा है. युवती का नाम पासपोर्ट के अनुसार यौवलक (27) पुत्री नगमफट है. वह थाईलैंड के महा शरखम की रहने वाली है. फर्जी आधार के अनुसार युवती का नाम शिवानी घोषले निवासी महाराष्ट्र है.  युवती काठमांडू से ट्रैवल एजेंसी की बस में बैठकर दिल्ली जा रही थी, युवती दिल्ली के रास्ते वह अहमदाबाद जाने वाली थी.

खुनुवा बार्डर के पास सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा
आज सुबह खुनुवा बार्डर नेपाल से भारतीय सीमा बस प्रवेश किया, तभी एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्धता के आधार पर युवती को पकड़ा गई. उसके कब्जे से पासपोर्ट व फर्जी आधार बरामद हुआ. पूछताछ में थाईलैंड युवती ने बताया कि बीजा पर कई बार अहमदाबाद अपने मित्र से मिलने गई थी. इस बार बीजा अप्लाई किया था, लेकिन बीजा नही मिलने से एजेंट माध्यम से नेपाल से खुनुवा के रास्ते भारतीय सीमा पार अहमदाबाद जा रही थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार आईबी, पुलिस सीओ सुजीत कुमार राय, कमांडेंट उज्जवल दत्ता सहित अन्य सुरक्षा एजेंसिया पूछताछ में जुटी हुई है.

(सिद्धार्थनगर से चन्दन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर इंश्योरेंस कंपनी को लगाया लाखों का चूना, 5 बैंककर्मी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget