एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर में संदिग्ध हालत में मिला पति-पत्नी का शव, पुलिस को कमरे से मिला सुसाइड नोट

Siddharthnagar News: मृतक दंपती के बड़े ने बताया कि वो भी पिता के साथ होल सेल में मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते हैं, उनके पिता ने बैंक से करीब 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था.

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में गुरुवार को बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर 40 सालों से किराये के मकान में रह रहे मेडिकल स्टोर संचालक मदन मोहन अग्रवाल (60) और उनकी पत्नी अंजू अग्रवाल (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है.  

ये परिवार नगर पंचायत बढ़नी कस्बा के स्टेट बैंक के पास स्थित केडिया भवन में किराये के मकान में रहता था. बताया जा रहा है कि मदन मोहन अग्रवाल अपनी पत्नी अंजू अग्रवाल और बड़े बेटे राहुल अग्रवाल (39), उनकी पत्नी व बच्चों के साथ केडिया भवन के दो फ्लैट में रह रहे थे. उनका दूसरा बेटा रोहन अग्रवाल (36) अपने ससुराल में रहता है. जबकि, एक बेटी खुशबू की शादी बलरामपुर में हुई है. 

संदिग्ध हालत में मिला पति-पत्नी का शव
मृतक दंपती के बड़े बेटे राहुल अग्रवाल पिता के साथ होल सेल में मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते हैं, उन्होंने बताया कि वो दुकान का कामकाज देखते थे जबकि, लेखा-जोखा उनके पिता मदन मोहन अग्रवाल संभालते थे. उनके पिता ने व्यापार के लिए बैंक से करीब 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसमें से 10 लाख रुपये वो जमा कर चुके थे. लेकिन, पिछले दो-तीन दिनों से उनके पिता काफी परेशान दिख रहे थे. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत राय, एसडीएम राहुल सिंह और फोरेंसिक टीम पहुंच गई. टीम ने शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत राय ने बताया कि बेटे राहुल ने उनके माता-पिता की मृत्यु होने की सूचना दी थी. 

पुलिस की टीम जब कमरे में पहुंची तो मंजू अग्रवाल बेड पर मृत अवस्था में पाई गई जबकि मदन मोहन अग्रवाल बरामदे में घायल अवस्था में थे. उनके गले में चोट के निशान थे, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है. इसकी जांच की जा रही है.

इनपुट: चन्दन कुमार श्रीवास्तव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget