एक्सप्लोरर

UP: सिद्धार्थनगर में बदमाशों का तांडव, बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर उंगलियां काटीं और पैर तोड़ा

Siddharthnagar News: धनगढ़िया निवासी अतुल कुमार पांडेय (30) और माधवपुर निवासी बिक्की (32) एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. तभी एक आल्टो कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी,

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में पकड़ी चौराहे के पास बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कार सवार पांच बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों पर पहले टक्कर मारी, फिर तमंचे और धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया.

इस दौरान एक युवक की दो उंगलियां काट दी गईं और दूसरे का पैर तोड़ दिया गया. घटना का वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक घटना शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के आगे खेल के मैदान के पास रात करीब 12 बजे की है. धनगढ़िया निवासी अतुल कुमार पांडेय (30) और माधवपुर निवासी बिक्की (32) एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. तभी एक आल्टो कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गिर गए.

कार से उतरे पांच बदमाशों ने दोनों युवकों पर हमला बोल दिया. एक बदमाश ने तमंचे से फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई. इसके बाद बदमाशों ने धारदार हथियार, लोहे की रॉड और सरिया से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला किया.

हमले में अतुल पांडेय का पैर काटकर दो उंगलियां अलग कर दी गईं और सिर पर गंभीर चोटें आईं. बिक्की का पैर तोड़ दिया गया और उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई

वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों का गुस्सा

राहगीरों ने इस क्रूर हमले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में बदमाशों द्वारा अतुल और बिक्की पर बेरहमी से हमला करने की तस्वीरें साफ दिख रही हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि शोहरतगढ़ पुलिस इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि चोरी और दबंगई की घटनाओं पर पुलिस कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही?

घायल युवक की हालत गंभीर

दोनों घायल युवकों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. अतुल के पिता सहदेव पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमले के दौरान एक बदमाश अपने भाई से फोन पर बात कर रहा था, जो कह रहा था कि छोड़ना नहीं, आग लगाकर फूंक दो और मार डालो. इसका मतलब हमले की साजिश पहले से थी.

पुलिस की जांच शुरू

सीओ शोहरतगढ़ प्रवीन कुमार प्रकाश ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इलाके में शांति व्यवस्था कायम है.

चंदन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget