एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर: बीजेपी जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर पर एक्शन, पार्टी ने इस वजह से निकाला बाहर

UP News: गौरी शंकर बीजेपी से लगभग 30 साल से जुड़े थे, साल 2020 में पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष की कमान सौंपी. 2023 में बांसी नगरपालिका चुनाव में इन्होंने पार्टी से टिकट मांगा था.

सिद्धार्थनगर जिले में बीजेपी के एक  नेता को लेकर एक मामला सामने आया है. बीजेपी ने जिले के जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर अग्रहरि को एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. इस वीडियो में बीजेपी नेता गौरी शंकर एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे थे.

बता दें कि रविवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. वीडियो सामने आते ही सिद्धार्थ नगर जिले के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई. बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक सप्ताह पुराना है और बांसी तहसील क्षेत्र के एक कमरे में किसी महिला द्वारा रिकॉर्ड किया गया था.

वीडियो सामने आने के बाद किशोरी के नाबालिग होने की सूचना के चलते मामला और भी गंभीर हो गया है. यह घटना बीजेपी की छवि पर सीधा हमला मानी जा रही है और विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर जोर-शोर से सवाल  उठाना शुरू कर दिया गया है.

बीजेपी ने जिला उपाध्यक्ष को किया निष्कासित

बीजेपी ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट और क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ चर्चा के बाद प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने गौरी शंकर अग्रहरि को पार्टी से निष्कासित करने का आदेश भी जारी कर दिया. बीजेपी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि पार्टी की मर्यादा और आदर्शों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस प्रकार का आचरण अस्वीकार्य नहीं है.

बीजेपी से  30 साल से जुड़े थे गौरी शंकर अग्रहरि

गौरी शंकर बीजेपी से लगभग 30 साल से जुड़े थे, साल 2020 में पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष की कमान सौंपी. साल 2023 में बांसी नगरपालिका चुनाव में इन्होंने पार्टी से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया. बांसी में गांगुली तिराहे के पास ही इनकी शंकर इलेक्ट्रानिक की दुकान है.

बीजेपी गलत आचरण को बर्दाश्त नहीं करेगी- गोविंद नारायण

फिलहाल प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने लेटर जारी कर उन्हें पार्टी ने निकाल दिया. लेटर में उनका नाम और पद दोनों लिखा हुआ है. गोविंद नरायण ने कहा बीजेपी किसी भी तरह के गलत आचरण को बर्दाश्त नहीं करेगी. पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Input By : चंदन श्रीवास्तव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget