एक्सप्लोरर

Shahjahanpur Crime: महिला से करना चाहता था दोस्ती, मामा को झूठे मामले में फंसाने के लिए की बच्चे की हत्या

UP Crime News: आरोपी प्रशांत और पंकज ने तीन दिन पहले बच्चे का शव बरामद होने के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों से कहा था कि किसी ने उन्हें फोन पर बताया कि लड़की के मामा ने हत्या की है.

Shahjahanpur Crime News: शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur) के कांट क्षेत्र में आठ साल के बच्चे का शव मिलने के तीन दिन बाद पुलिस ने बुधवार को उसके चचेरे भाई समेत दो युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी जिस महिला से दोस्ती करना चाहता था, उसके मामा को झूठे मामले में फंसाने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया.

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा, ''रविवार को कांट थाना क्षेत्र के मीरवश्या गांव में एक आठ साल के बच्चे उत्तम का शव बरामद किया गया था. इस मामले में मृत बच्चे के चचेरे भाई प्रशांत और उसके दोस्त पंकज को गिरफ्तार किया गया है.'' उन्होंने कहा, ''प्रशांत ने हमें बताया कि वह एक महिला से दोस्ती करना चाहता था और उसने उसके मामा को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था.''

दोनों ने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया
आनंद ने बताया कि प्रशांत और पंकज ने तीन दिन पहले बच्चे का शव बरामद होने के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों से कहा था कि किसी ने उन्हें फोन पर बताया कि लड़की के मामा ने हत्या की है. उन्होंने बताया कि दोनों का दावा उनके मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड के निष्कर्षों में झूठा पाया गया. दोनों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया.

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए पहले ही दिन बना रिकॉर्ड, 31 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

वहीं दूसरी तरफ प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना अंतर्गत माघी गांव में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिला. पुलिस के मुताबिक महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई थी. अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) रोहित मिश्रा ने कहा कि महेशगंज थाना अंतर्गत माघी गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर में एक चारपाई पर पाया गया. महिला की पहचान शकुंतला सिंह (65) के रूप में की गई है. उन्होंने कहा कि उसकी तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है. महिला अपनी बहन के साथ रह रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget