एक्सप्लोरर

Sanjay Singh ED Raid: 'बीजेपी की ये कार्रवाई उन्हें 2024 में...', संजय सिंह के घर रेड पर क्या बोले सपा नेता

Sanjay Singh ED Raid News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे. इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने बीजेपी पर हमला बोला है.

SP On Sanjay Singh ED Raid: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार (4 अक्टूबर) को ईडी ने छापेमारी की है. इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. सपा नेता अमीक जमई ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आज की खबर- आप सांसद संजय सिंह के घर ईडी पहुंची है, छापे की कार्रवाई जारी है. कल की खबर- सुप्रीम कोर्ट ने कल ईडी के लिए कहा था कि वे अपने कामकाज में ईमानदारी बरते, प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई न करे."

समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि जिस तरह आज संजय सिंह के यहां पर कार्रवाई हो रही है. 2024 से पहले विपक्ष के और भी नेताओं के यहां ऐसी कार्रवाई होगी, लेकिन विपक्ष सरकार से सवाल पूछना बंद नहीं करेगा. बीजेपी की अलोकतांत्रिक कार्रवाई बीजेपी को 2024 में हिन्द महासागर में डूबो देगी. 

सपा ने बताया तानाशाही मॉडल 

वहीं सपा नेता घनश्याम तिवारी ने इस छापेमारी के बाद पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए इसे तानाशाही मॉडल करार दिया. उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि यह बीजेपी, पीएम मोदी, अमित शाह और अडानी का नया तानाशाही मॉडल है. संसद में सांसदों के माइक्रोफोन म्यूट कर दिए जाते हैं और सांसदों को निलंबित कर दिया जाता है. 

आवाज उठाने वाले नेताओं के पीछे सीबीआई, ईडी

उन्होंने आगे कहा कि वन नेशन, वन बिजनेसमैन का मॉडल बुलंद किया जाता है. बृजभूषण जैसे लोगों को बचाते हैं. जो पत्रकार जो नेता देश में लोकतंत्र की आवाज उठा रहे हैं, महंगाई और रोजगार के मुद्दे उठा रहे हैं. उनके पीछे सीबीआई, ईडी लगाने से लेकर तमाम तरह के काम किए जा रहे हैं. 

बता दें कि, ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे हैं. ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी. 

ये भी पढ़ें- 

Abhishek Singh: IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा, फरवरी से चल रहे थे निलंबित, अब इस फील्ड में कर सकते हैं एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget