एक्सप्लोरर

UP Politics: मंत्रियों के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव के सवाल पर संजय निषाद ने दिया जवाब, बोले- 'उनके समय में...'

उत्तर प्रदेश के मंत्रियों ने राज्य में विदेशी निवेश लाने के लिए अलग-अलग देशों का दौरा किया है. दावा किया जा रहा है कि इस दौरे से राज्य में विदेशी निवेश को आकर्षित करने में मदद मिलेगी.

UP News: यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) अपने विदेश दौरे के बाद भारत लौट आए हैं. उन्होंने निवेश की संभावनाओं को लेकर मेक्सिको ,ब्राजील और अर्जेंटीना का दौरा किया था. वापसी पर संजय निषाद ने कहा, 'यूपी में निवेश का जिस तरह का माहौल बना है. उसकी वहां सराहना की गई और निवेश की इच्छा जताई गई. सभी जगह निवेशकों के साथ एमओयू साइन किया गया है. प्रदेश का लक्ष्य एक ट्रिलियन इकॉनमी बनने का है और उससे ज्यादा का निवेश होगा.'

संजय निषाद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा, 'अखिलेश यादव के समय माहौल खराब था. जिसके कारण यहां लोग निवेश की जगह विदेश में निवेश करते थे लेकिन अब माहौल अच्छा बन गया है तो निवेशक यहां आना चाहते हैं. वह मुख्यमंत्री रहे हैं उनको भी 2-4 देशों में जाकर निवेश लाने का काम करना चाहिए.' दरअसल, अखिलेश यादव ने मंत्रियों के विदेश दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जनता पूछती है कि जब देश के उद्योगपति उत्तर प्रदेश में नहीं आ रहे हैं तो दूर देशों से कौन सा उद्यमी यहां जाएगा. 

बीजेपी बड़ा दिल दिखाते हुए देगी सीट - संजय निषाद

मंत्री संजय निषाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के क्षेत्रीय पार्टियों को लेकर दिए गए बयान पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'इनके द्वारा सताए हुए लोगों ने ही क्षेत्रीय दल बनाए. राहुल गांधी तो खुद क्षेत्रीय दलों को साथ लाना चाहते हैं. ऐसा बयान ठीक नहीं है. राहुल गांधी की पार्टी को हमने यूपी से खत्म कर दिया. निकाय चुनाव में हम बीजेपी से सीट मांगेंगे. बीजेपी बड़ा भाई है. बड़ा दिल दिखाते हुए सीट देगी.'

ये भी पढ़ें -

UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस को झटका, इस नेता ने BJP से मेयर के लिए मांगा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget