एक्सप्लोरर

लखनऊ हत्याकांड: कैसे मानस तक पहुंचा हथियार? अब तक नहीं सुलझी गुत्थी

लखनऊ में हुए दिव्या मर्डर केस में अब तक असलह की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है. आरोपी मानस के पास असलह कैसे पहुंचा इसके लिए पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है.

लखनऊ में गोमतीनगर में पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने वाले SBI अधिकारी मानस बाजपेयी के मामले में पुलिस की जांच अब हथियारों के साथ-साथ मोबाइल और कॉल डिटेल पर भी केंद्रित हो गई है.

वारदात में इस्तेमाल असलह मानस तक कैसे पहुंचा? उसे हथियार किसने उपलब्ध कराए और घटना से पहले उसने किन लोगों से संपर्क किया था? इन सवालों के जवाब अभी पुलिस को नहीं मिले हैं. पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार बरामद किए थे, जिनमें दो 9 एमएम पिस्टल और एक तमंचा शामिल बताया गया है.

राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए सतीश महाना, Video आया सामने

पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि मानस ने वारदात को अचानक अंजाम नहीं दिया था. 18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में सुनवाई के बाद वह तनाव में था. इसके बाद उसने पत्नी दिव्या मिश्रा और अपनी बहन की हत्या के साथ खुदकुशी की योजना बनाई.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस दौरान उसने हथियारों का इंतजाम कहां से किया और किस-किस व्यक्ति से संपर्क किया. हालांकि हथियारों के सप्लायर या उन्हें उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

कॉल डिटेल से खुलेगा कोई नया राज?

पुलिस अब मानस, दिव्या मिश्रा, उनकी बहन प्रज्ञा मिश्रा और प्रज्ञा के पति भरत यादव से जुड़े मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है. हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसी कोई लंबी या कॉल डिटेल नहीं मिली है, जिससे यह साबित हो कि घटना से ठीक पहले मानस और प्रज्ञा मिश्रा या भरत यादव के बीच कोई खास बातचीत हुई थी. इसके बावजूद पुलिस कॉल रिकॉर्ड, मैसेज, सोशल मीडिया और मोबाइल की दूसरी गतिविधियों को मिलाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ रही है.

व्हाट्सऐप स्टेटस में प्रज्ञा और भरत का नाम

मामले में प्रज्ञा मिश्रा और भरत यादव का नाम इसलिए भी जांच के दायरे में आया क्योंकि वारदात के बाद मानस ने व्हाट्सऐप स्टेटस लगाया था. इसमें उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाने के साथ प्रज्ञा मिश्रा और भरत का भी जिक्र किया था और संकेत दिया था कि दोनों को कुछ जानकारी थी. हालांकि दिव्या के परिजनों ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है. पुलिस अब यह समझने की कोशिश कर रही है कि मानस ने स्टेटस में दोनों का नाम किस आधार पर लिखा था.

बैंक के बाहर दिव्या को मारी गोली

20 अगस्त को गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित ICICI बैंक के बाहर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दिव्या बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं. पुलिस के मुताबिक, मानस बैंक के बाहर पहुंचा और दिव्या को बुलाकर बातचीत की. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मानस ने गोली चला दी.

घटना के बाद वहां से निकल गया. CCTV फुटेज में भी घटना से पहले दोनों के बीच विवाद और हाथापाई के दृश्य सामने आने की बात कही गई है. इसके बाद मानस अपने गोमतीनगर स्थित घर पहुंचा. वहां उसने अपनी बहन तूलिका (शीबा) को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर दोनों के शव मिले. घर में तेज आवाज में हनुमान चालीसा चल रहा था.

तलाक का विवाद भी जांच का अहम हिस्सा

पुलिस की जांच में मानस और दिव्या के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद की बात सामने आई है. दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे थे और मामला फैमिली कोर्ट तक पहुंच चुका था. 18 अगस्त को तलाक के मामले में सुनवाई हुई थी.

आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget