एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक समेत 29 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

UP Lok Sabha Chunav 2024: संभल के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है. जिसके बाद बर्क ने चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी दे डाली.

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के संभल में राजनीतिक पारा पूरे तरीके से चढ़ चुका है. इस सीट पर तीसरे चरण सात मई को मतदान होना है. ऐसे में यहां लोकसभा चुनाव प्रचार अपने जोरों पर है. सपा नेताओं पर संभल में चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा है. संभल से सपा प्रत्याशी जियाऊररहमान बर्क, सपा विधायक पिंकी यादव, पति प्रमोद कुमार सहित 31 पर मुकदमा दर्ज किया गया है. 

संभल से सपा प्रत्याशी जियाऊररहमान बर्क चुनाव प्रचार को लेकर गांव बमनपुरी में परमिशन से अधिक भाड़े की गाड़ियों के साथ रैली निकल रहे थे. इस दौरान प्रशासन ने उनके काफिले को रोका फिर बर्क से परमिशन मांगा गया, लेकिन सपा प्रत्याशी के पास परमिशन ही नहीं थी. 

सपा के विधायकों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

सपा के चार विधायकों ने संभल के डीएम को ज्ञापन दिया है. मतदान से पहले सपा कार्यकर्ताओं और एजेंटों को पुलिस की तरफ से उठा ले जाने का लगाया आरोप. चारों विधायकों ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है. आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने के बाद संभल पुलिस ने सपा के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए करीब 31 पर मुकदमा दर्ज किए. जिसके बाद सपा प्रत्याशी जियाऊररहमान बर्क नाराज हो गए और चुनाव का बहिष्कार करने का धमकी दे डाली.

सपा प्रत्याशी जियाऊररहमान बर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

बता दें कि इससे पहले भी संभल से सपा प्रत्याशी जियाऊररहमान बर्क की तरफ से आचार संहिता का पालन नहीं करने पर मुकदमा दर्ज हो चुका है. जियाउर्रहमान बर्क़ के खिलाफ 30 अप्रैल को पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का केस कोतवाली संभल में दर्ज किया था. इस दौरान बर्क ने एक नुक्कड़ सभा में बोलते हुए जेल में बंद सपा नेता आज़म खान, शहाबुद्दीन, मुख़्तार अंसारी और अतीक अहमद का नाम लेकर लोगों से कहा था कि आपको कसम है उनकी कुर्बानियों को बेकार मत होने देना और भाजपा का सूपड़ा साफ कर के ही दम लेना.

सपा प्रत्याशी के इस बयान को लोक शांति के लिए खतरा मानते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट हरि शंकर प्रसाद ने मुक़दमा दर्ज किया था. इसके साथ ही बर्क ने बिना इजाज़त अपने 4-5 साथियों के साथ मुहल्लाह चमन सराय में एक सभा की, जिसमें सपा प्रत्याशी ने अपने भाषण में एक जाति विशेष के दुर्दांत अपराधियों को नायक के रूप में प्रस्तुत करने का काम किया था, जो लोक शांति के लिए खतरा हो सकता था.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: महाराणा प्रताप की मूर्ति पर उठे विवाद पर डिंपल यादव ने BJP को घेरा, जानें सपा सांसद ने क्या कहा?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget