एक्सप्लोरर

'फर्जी एनकाउंटर पर अपनी पीठ थप-थपा रहे', सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का योगी सरकार पर फूटा गुस्सा

UP News: मथुरा पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी की नीतियों से ऊब चुकी है. यूपी में क्राइम की स्थिति खराब है, फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं.

UP Fake Encounter: उत्तर प्रदेश में जल्द ही कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना है. जिसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. वहीं नेताओं के लगातार बयान भी सामने आ रहे है. इसी बीच आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव का भी बयान सामने आया है. धर्मेंद्र यादव किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने मथुरा पहुंचे थे. वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

सांसद धर्मेंद यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में संविधान महास्तंभ की स्थापना की जा रही है. इसी कड़ी में आज मथुरा नगरपालिका यूनिट द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया था, इसी को लेकर मैं यहां आया हूं. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जनता बीजेपी की नीतियों से अब ऊब चुकी है. इसका परिणाम लोकसभा में भी आया है. यूपी में बढ़ते क्राइम को लेकर उन्होंने कहा कि यहां क्राइम की स्थिति बहुत ही खराब है. फर्जी एनकाउंटर कर ये अपनी पीठ थप-थपा रहे है. हमारी सरकार आते ही इन फर्जी एनकाउंटरों की जांच की जाएगी. 

'खिलाड़ी भी देश के नागरिक है'
उन्होंने यह भी कहा कि कुल 10 सीटों में होने वाले उपचुनाव में हम पूरी सीट जीतेंगे. साथ ही 2027 में निश्चित रूप से हमारी सरकार आएगी. ये मैं नहीं कह रहा हूं खुद प्रदेश की जनता कह रही है. क्योंकि वो बीजेपी की शासन से जनता अब त्रस्त हो चुकी है. अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में हम 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे. बृजभूषण द्वारा खिलाड़ियों पर दिए गए बयान पर सांसद जी ने कहा कि खिलाड़ी भी देश के नागरिक हैं ,खिलाड़ियों को भी चुनाव लड़ने का अधिकार है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बजरंग पूनिया ने कांग्रेस में शामिल होकर अपने सियासी सफर का आगाज किया. उनके साथ एक और भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कांग्रेस में शामिल हुई थी. वहीं कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा से टिकट भी दे दिया.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के कर्मचारी भी संघ की गतिविधियों में ले सकेंगे भाग, CM धामी का RSS को लेकर बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget