एक्सप्लोरर

UP Power Cut: बिजली कटौती पर सपा नेता शिवपाल यादव बोले- 'जनता नहीं झेलेगी अब और शोषण'

Power Cut: उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था और कटौती पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा है कि क्षेत्रों में जनता सबक सिखाने का काम करेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था और कटौती पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. कई जिलों में घंटों तक बिजली कटौती से भीषण गर्मी के बीच लोग परेशान हैं. इसको लेकर शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष एम देवराज (M Devraj) को तलब कर नाराजगी जतायी. वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने भी प्रतिक्रिया दी है. 

सपा नेता ने कहा, "यह ' बिजली' आने वाले समय में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्रों में सबक सिखाने का काम करेगी. जनता ' मंहगी बिजली' और ' बिजली आपूर्ति' के नाम पर अब और शोषण नहीं झेलेगी." हालांकि इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिजली कटौती पर कई बार बीजेपी और योगी सरकार पर जुबानी हमले बोलते हुए सवाल खड़े किए हैं. 

Ghaziabad News: पासवर्ड भूलने का नाटक कर रहा ऑनलाइन धर्मांतरण का मास्टरमाइंड, आज फिर होगी पेशी

सीएम योगी का निर्देश
दूसरी ओर राज्‍य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के आदेश दिए हैं. प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी गड़बड़ी हो, तुरंत उसे ठीक किया जाए. शहर हो या गांव, जहां कहीं भी ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना मिले, तत्काल प्रभाव से वहां ट्रांसफॉर्मर बदला जाए.’’

शुक्रवार देर शाम जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने बिजली व्यवस्था को लेकर जो नीति घोषित की है उसे पूरी तत्परता से लागू किया जाए. गौरतलब है कि योगी नीत सरकार की बिजली नीति के अनुसार, जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है. बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

वीडियोज

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget