एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा नेता का दावा- अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगा अगला प्रधानमंत्री, जातीय जनगणना पर नया एलान

UP News: समाजवादी पार्टी नेता राजपाल कश्यप ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि दलितों को गुमराह करके अपनी सरकार बनाई है और अब दलितों को इसका पता चल गया है.

UP Politics News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता राजपाल कश्यप (Rajpal Kashyap) ने जातीय जनगणना (Census) के मुद्दे पर कहा कि पूर्वांचल के बाद हम प्रदेश के अन्य जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में संगिष्ठियां करेंगे जिसमें विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी से लेकर सभी लोग होंगे. राजपाल कश्यप ने कहा कि बीजेपी जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती. मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि 56 एसडीएम यादव हैं लेकिन उनके पास सूची नहीं है. वह भ्रम फैला रहे हैं. अखिलेश यादव जी ने सदन में सूची मांगी लेकिन आज तक सूची नहीं दी गई. बीजेपी अपने कलेक्टर, कप्तान, थानाध्यक्षों की सूची क्यों नहीं जारी करती. इन पदों पर किस जाति के लोग बैठे हैं.
 
राजपाल कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि सभी जातियों का विश्लेषण हो जिनको भागीदारी नहीं मिली. उन्हें उनका हिस्सा मिले जिससे सभी जातियों का प्रतिनिधित्व हो. लोहिया जी कहा करते थे विशेष अवसर देकर दिया जाना चाहिए. विशेष अवसर देकर पीछे खड़े लोगों को आगे लाने का काम करें जिससे देश प्रदेश तरक्की कर सके. राजपाल कश्यप ने कहा कि जब तक जाति जनगणना नहीं हो जाती, हम शांत से नहीं बैठेंगे. जन आंदोलन खड़ा करके बीजेपी को मजबूर कर देंगे कि वो जाति जनगणना कराएं वरना 24 में बीजेपी का सफाया होना तय है. अखिलेश यादव ने ऐसी रणनीति बनाई है कि बीजेपी का इस बार डब्बा बंद हो जाएगा. बीजेपी 80 की 80 लोकसभा सीटें हारेगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में दिल्ली में नया प्रधानमंत्री बनेगा.

पिछड़ों का हक मार रही है बीजेपी- राजपाल
राजपाल ने कहा कि बीजेपी दलितों पिछड़ों का हक मार रही है. बीजेपी ने दलितों को गुमराह करके सरकार बनाई है. दलितों को पता लग गया है ये लोग केवल उनका हक अधिकार छीनने आए हैं. किसी जाति का मंत्री बन जाने से समाज का भला नहीं होता. राजपाल कश्यप ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह अंग्रेजों की नीति अपनाकर बीजेपी देश को गुलाम बनाना चाहती है. खेतों में सांड फसल चल रहे हैं. खाद बीज महंगा हो गया है. किसान बर्बाद हो गया है और सरकार 5 किलोग्राम अनाज देकर देश को गुलाम बनाना चाहती है. 

बीजेपी कार्यकर्ता भी दबाएंगे साइकिल का बटन- राजपाल
मुस्लिम तुष्टीकरण के सवाल पर राजपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ सभी जाति, धर्म और वर्गों का वोट है. दलित अल्पसंख्यक तो साथ खड़े ही हैं. इस बार बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता भी समाजवादी पार्टी के साइकिल का बटन दबाएंगे क्योंकि उनके साथ अन्याय हो रहा है. केजरीवाल मॉडल के सवाल पर बोले, देश की तरक्की अगर किसी मॉडल से हो सकती है तो वह समाजवादी मॉडल है जिसे अखिलेश यादव लागू कर रहे हैं.
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget