एक्सप्लोरर

यूपी में दो समाजवादी पार्टी के नेताओं को बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस ने चुनावी रंजिश से किया इन्कार

जारचा रोड का इलाका उस समय गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब एक कार और दो बाइक पर आए बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कटारिया को गोली मार दी।

ग्रेटर नोएडा, रवींद्र जयंत। यूपी में समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं की हत्या के मामले सामने आए हैं। पहला मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र का है जहां जारचा रोड पर अपने घर के सामने सीवर का काम कर रहे समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामटेक कटारिया को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से ही फरार हो गए। घायल कटारिया को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सपा नेता की हत्या के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सिर में मारी गोली

पुलिस के मुताबिक जारचा रोड का इलाका उस समय गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब एक कार और दो बाइक पर आए बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कटारिया को गोली मार दी। मृतक के पड़ोसी की मानें तो बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मारी। कटारिया को करीब पांच गोलियां लगी थीं। मामले को लेकर पड़ोसियों का कहना है कि कटारिया का किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। हालांकि कोई आंतरिक मामला भी हो सकता है। वहीं लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। लोगों ने कहा कि पुलिस का रवैया अगर ठीक होता तो बदमाश इस तरह की घटनाओं को अंजाम नहीं दे पाते।

बृजपाल राठी घायल 

कटारिया की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पास सपा नेता बृजपाल राठी को हाथ में गोली मार दी। बृजपाल राठी अपने कार से एक साथी के साथ 130 मीटर रोड से अपने घर जा रहे थे। चलती कार में अचानक एक गोली उनके हाथ में लग गई। जिसमें वह घायल हो गए। राठी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।

यूपी में दो समाजवादी पार्टी के नेताओं को बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस ने चुनावी रंजिश से किया इन्कार

बदमाशों ने मारी गोली

इसके अलावा जौनपुर के सराय ख्वाजा इलाके में सपा नेता लालजी यादव की भी हत्या कर दी गई। बदमाशों ने लालजी यादव की भी गोली मारकर हत्या की। फिलहाल हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लालजी यादव की हत्या को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा की है और साथ ही उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जौनपुर में आज लालजी यादव की हत्या की जांच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को सौंपी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget