एक्सप्लोरर

'ऐसे ही अनाप-शनाप बोलते रहते हैं', अखिलेश यादव के पूर्व सांसद ने अनुराग ठाकुर को सुनाई खरी-खरी

UP News: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद नेता एसटी हसन ने कहा- संसद के सभी सदस्यों को कुछ तहजीबों का पालन करना होता है, मगर जिस तरह से कुछ लोग इन तहजीबों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वह निंदनीय है.

ST Hasan React on Anurag Thakur: समाजवादी पार्टी के नेता एस.टी. हसन ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में दिये बयान की आलोचना की. हसन ने कहा कि अनुराग ठाकुर ऐसे ही "अनाप-शनाप" बोलते रहते हैं. शाहीन बाग के दौरान भी उन्होंने विवादित बयान दिया था. अब उन्होंने राहुल गांधी की जाति पूछ ली है. पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी एक कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं. हम सभी जानते हैं कि पंडित हिंदू धर्म में सबसे ऊंची जाति है.

सपा नेता ने कहा, “संसद के सभी सदस्यों को कुछ तहजीबों का पालन करना होता है, मगर जिस तरह से कुछ लोग इन तहजीबों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वह निंदनीय है. संसद में किसी से उसकी जाति नहीं पूछी जाती. इसका मतलब यह हुआ कि अगर कोई जाटव, कुरैशी या अंसारी समाज से आता है, तो उसके साथ भेदभाव होगा. जाति जनगणना की अगर कोई बात कर रहा है, तो क्या आप उससे उसकी जाति पूछेंगे. हम सभी लोग जाति जनगणना की बात कर रहे हैं. अनुराग ठाकुर एक वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें इस तरह का बयान देने से बचना चाहिए. उन्हें किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है.”

इसके अलावा, गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी की जाति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "मैं इन दोनों ही नेताओं से उनकी जाति पूछना चाहता हूं. ये लोग सनातन की गरिमा को ठेस पहुंचाना चाहते हैं."

गिरिराज के बयान पर एसटी हसन ने कहा, “अनुराग ठाकुर भी तो उन्हीं के शागिर्द हैं. गिरिराज ने भी हमेशा से ही सांप्रदायिक बयान दिया है. वह हमेशा से ही हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश करते आए हैं. अब तो उनको कोई सुनता नहीं है. आजादी से पहले इन लोगों ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का प्रयास किया और अब आप जाति के नाम पर देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं. इन लोगों का मतलब सिर्फ और सिर्फ वोट लेना होता है. लेकिन, इससे कोई खास फायदा होने वाला नहीं है. वे देश के विकास में एक रुपये का भी योगदान नहीं दे सकते. ये लोग सिर्फ और सिर्फ धर्म तथा जाति के नाम पर नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जो किसी भी लिहाज से उचित नहीं है.”

हापुड़ में मदरसे के सामने से कांवड़ियों का हंगामा, कांवड़ पर थूकने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget