एक्सप्लोरर

Sahara Subrata Roy Death: सहारा प्रमुख की बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक रही पहुंच, जानें- किन नेताओं के करीबी थे सुब्रत रॉय

Subrata Roy Died: सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Sahara Subrata Roy Last Rites: सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली. गुरुवार (16 नवंबर 2023) को लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है. आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लेकर आया जाएगा. रॉय ने खुदरा, रियल एस्टेट और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया. वे देश क कई बड़े-बड़े नेताओं के करीबी भी रहे. 

समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे सुब्रत रॉय ने लखनऊ और उत्तर प्रदेश में अपने कारोबार को एक नई ऊंचाई प्रदान की थी. उन्होंने लखनऊ में सहारा सिटी का निर्माण किया था जिसमें रहने के लिए बड़े- बड़े लोग आवेदन किया करते थे. 

बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक रही पहुंच

उनकी पहुंच बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक थी. सुब्रत रॉय को बीजेपी और कांग्रेस के भी तमाम बड़े नेताओं का करीबी माना जाता रहा है. सुब्रत रॉय के सहारा ने कारगिल युद्ध में शहीदों परिवारों की आर्थिक सहायता की थी. जिसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने उनकी तारीख भी की थी. सुब्रत रॉय राजनेता अमर सिंह, बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के पारिवारिक सदस्यों की तरह थे. 

अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

सपा चीफ अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने. भावभीनी श्रद्धांजलि." 

सपा नेता शिवपाल यादव ने उनके निधन पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, "सहाराश्री सुब्रत रॉय जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. भावपूर्ण श्रद्धांजलि."

ये भी पढ़ें- 

Subrata Roy Demise: 'सहाराश्री का जाना देश के लिए भावात्मक क्षति', सुब्रत रॉय के निधन पर अखिलेश यादव ने व्यक्त किया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget