एक्सप्लोरर

रुद्रपुर में दो दोस्तों की पिटाई के बाद की फायरिंग, दो नाबालिग समेत पांच लोग हुए गिरफ्तार

उधम सिंह नगर जिले में दो दोस्तों को घेर कर पिटाई करने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.वहीं उनके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया है. वहीं दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

Udham Singh Nagar: उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो दोस्तों को घेर कर पिटाई करने के बाद उन पर फायर झोंकने पर पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया. पुलिस द्वारा जेल भेजे गए तीनों आरोपियों पर पूर्व के कई मुकदमे दर्ज हैं. जबकि दो नाबालिग युवकों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र जरनैल सिंह अपने दोस्त मोहित के साथ किसी जरुरी काम से रेशम बाड़ी की तरफ जा रहा था. इसी दौरान होली चौक रेशम बाड़ी के पास घात लगाकर बैठे दस बारह युवकों द्वारा उस पर तमंचा तान के फायर कर दिया. जिसमें वो बाल बाल बच गए,और फिर वहां से भागने का प्रयास करने लगें तो युवकों ने उसको लात घूंसे और बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई कर दी.

पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़ित हरप्रीत उर्फ हैप्पी की तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर वार्ड नम्बर 17 निवासी सोहेल पुत्र फरीद बाबा, समीर पुत्र गुड्डू, रिजवान उर्फ रिजवी पुत्र नजीर अहमद सहित दो नाबालिग को घटना में प्रयुक्त तमंचे एवं दो बेल्ट के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सोहेल,समीर एवं रिजवान को जेल भेज दिया, जबकि दो नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह भेज दिया.

क्या बोले एसपी मनोज कत्याल
रुद्रपुर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित होली चौक रेशम बाड़ी में हरप्रीत और मोहित पर घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया था. जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष द्वारा रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दी गई, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर रुद्रपुर निवासी सोहेल, समीर, रिजवान एवं अन्य दो नाबालिग को पकड़ लिया. तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया, उन्होंने बताया कि रिजवान उर्फ रिजवी, सुहैल और समीर पर रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: गाड़ी चलाते आया हार्ट अटैक, रास्ते में हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget