एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: शिव-पार्वती विवाह स्थल को पिकनिक स्पॉट बनाने पर भड़के ग्रामीण, मंदिर परिसर में इस काम पर रोक लगाने की मांग

Rudraprayag News: त्रियुगीनारायण शिव-पार्वती विवाह स्थल में अब एजेंट शादियां करवा रहे हैं. जिसको लेकर ग्रामीणों और पुरोहित ने नाराजगी जताई है.

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण जिले के शिव-पार्वती विवाह स्थल को भले ही देश में उसे वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम से जाना जाता है, लेकिन आस्था के इस पवित्र केंद्र का अब व्यवसायिक रूप होने से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल को पिकनिक स्पॉट बनाया जा रहा है, जिससे आस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

मंदिर में एजेंट करवा रहे शादी

बता दें कि ग्राम पंचायत त्रियुगीनारायण स्थित शिव पार्वती विवाह स्थल मन्दिर में हर साल बड़ी संख्या में लोग विवाह करने आते हैं. इसी को देखते हुए सरकार ने इस स्थान को वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम से मशहूर किया है. वर्तमान में यहां हर प्रदेश से लोग विवाह करने पहुंचते हैं, लेकिन अब इस स्थल में शादी के लिए एजेंटों द्वारा लोगों को लाकर इसे व्यवसायिक रूप दिया जा रहा है. जिसका ग्रामीणों और तीर्थ पुरोहितों ने विरोध करना शुरू कर दिया है. नाराज ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत त्रियुगीनारायण में ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी की अध्यक्षता में आम बैठक की. जिसमें ग्रामीणों ने मन्दिर का माहौल खराब करने वाले बाहरी एजेन्टों पर कार्रवाई की मांग की.

Ghaziabad News: साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेम के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

गांव वालों ने किया एजेंटों का विरोध

ग्रामीणों ने बताया कि पहले यहां गांव के तीर्थ पुरोहितों द्वारा पौराणिक रूप से विवाह संपन्न कराए जाते रहे हैं, लेकिन अब वर्तमान में बाहरी एजेंट और एनजीओ की ओर से आस्था के साथ खिलवाड़ कर मनमाने ढंग से प्राचीन परम्पराओं के विरुद्ध जाकर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए जा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इससे हमारी संस्कृति दूषित हो रही है. साथ ही मर्यादाओं का हनन किया जा रहा है. ग्रामीणों ने प्रस्ताव पारित कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है.

धार्मिक स्थल बना पिकनिट स्पॉट

ग्राम प्रधान त्रियुगीनारायण प्रियंका तिवारी ने बताया कि गांव में हो रही शादियों से उन्हें कोई परेशानी नहीं है, मगर पौराणिक आस्था के साथ खिलवाड़ करना एवं मन्दिर स्थलों में शराब पार्टियां कर गांव को दूषित किया जा रहा है, जिसकी वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि एजेंटों द्वारा मन्दिर में शादियां ना करवाई जाएं. इससे हक-हकूकों के साथ खिलवाड़ हो रहा है. साथ ही त्रियुगीनारायण मंदिर आज पिकनिक स्पॉट बनता जा रहा है. रात के समय में हो-हल्ला जैसा माहौल देखने को मिलता है. पार्टियां की जा रही है. ये धार्मिक परम्परा के खिलाफ है, जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा.

Ayodhya Ram Mandir: महासचिव चंपत राय के बयान पर अयोध्या के संतों में रोष, मुख्य मूर्ति को लेकर रखी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
सिरमौर: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में सफाईकर्मी ने बनाया वीडियो, भड़की छात्राओं ने कर दी धुनाई
सिरमौर: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में सफाईकर्मी ने बनाया वीडियो, भड़की छात्राओं ने कर दी धुनाई
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर लॉन्च में रो पड़े डेविड धवन, बेटे वरुण के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर लॉन्च में रो पड़े डेविड धवन, बेटे वरुण के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
India First Chocolate: यह थी भारत की पहली चॉकलेट, जानें कहां लगी थी इसकी फैक्ट्री?
यह थी भारत की पहली चॉकलेट, जानें कहां लगी थी इसकी फैक्ट्री?
डांस करते हुए हसीना को चढ़ी नागिन की आत्मा, स्टेज पर फन फैला जमकर उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
डांस करते हुए हसीना को चढ़ी नागिन की आत्मा, स्टेज पर फन फैला जमकर उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
Embed widget