एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: बैखासी पर कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्र के विकास को लेकर की कई बड़ी घोषणाएं

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग जिले के बधाणीताल में बैसाखी के पर्व पर आयोजित दो दिवसीय मेले का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लिए बहुत-सी घोषणाएं की.

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले के बधाणीताल में बैसाखी (Vaisakhi) के पर्व पर आयोजित दो दिवसीय मेले का सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लिए बहुत-सी घोषणाएं की. जिस पर क्षेत्र की जनता ने उनका आभार जताया. कार्यक्रम के दौरान रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक भरत सिंह चैधरी (Bharat Singh Chaudhary) ने सीएम धामी से रुद्रप्रयाग सीट से चुनाव लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि वे विधायक रहे या ना रहें, लेकिन धामी को पन्द्रह साल तक सीएम की कुर्सी पर रहना है. इसलिए वे चाहते हैं कि सीएम धामी रुद्रप्रयाग विधानसभा से चुनाव लड़ें. यह जिले की जनता के लिए भी किसी सौगात से कम नहीं होगा.

किस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम
रुद्रप्रयाग जिले के बधाणीताल में हर वर्ष बैसाखी के पर्व पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है. लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के कारण मेला नहीं हो पाया. इस बार मेला समिति ने मेले को भव्य रूप देने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया. सीएम धामी ने मेले में आने को लेकर हामी भरी और वे मेले के शुभारंभ अवसर पर भी पहुंचे. बधाणीताल पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

क्या हुई घोषणाएं
साथ ही विधायक भरत सिंह चैधरी एवं मेला संयोजक महावीर सिंह पंवार ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है. ऑल वेदर परियोजना का लाभ प्रदेश वासियों के साथ ही देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही पर्यटकों को मिलेगा. इसके अलावा रेल परियोजना पर भी तेजी से कार्य चल रहा है. इस अवसर पर सीएम धामी ने बरसीर-बधाणी मोटरमार्ग को हॉट मिक्स करने, राइंका भीरी का नाम शहीद मुरलीधर सेमवाल के नाम से रखने, ब्यूंग-कुरछोला मोटरमार्ग की स्वीकृति और मोहनखाल मोटरमार्ग को शहीद फते सिंह के नाम से रखने की घोषणा के साथ ही बधाणीताल में पर्यटक आवास गृह बनाने की घोषणा की.

सीएम को लेकर क्या बोले विधायक
कार्यक्रम के दौरान विधायक भरत सिंह चैधरी ने उपस्थित जनता के सामने सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि वे विधायक रहे या ना रहें, लेकिन पुष्कर सिंह धामी को 15 साल तक और मुख्यमंत्री रहना चाहिए. सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास तेजी से आगे बढे़गा. इसलिए वे अपनी सीट को सीएम धामी के लिए छोड़ने के लिए भी तैयार हैं. उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा की जनता का सौभाग्य होगा, अगर सीएम धामी रुद्रप्रयाग विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं. विधायक भरत सिंह चैधरी ने सीएम धामी से बधाणीताल क्षेत्र को वन डिस्टिक वन डेस्टिनेशन में मान्यता दिलाने की मांग की.

क्या बोले विधायक
विधायक ने कहा कि बीजेपी अगले पन्द्रह साल तक अपना मुख्यमंत्री बदलने नहीं जा रही है. पूरे उत्तराखंड में 47 विधायक चुनकर आये हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छ छवि और ईमानदार कार्यकुशलता से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है. उन्होंने कहा कि वे आगे विधायक बने या ना बने, लेकिन धामी पन्द्रह साल तक सीएम रहेंगे. उन्होंने भगवान वासुदेव से प्रार्थना है कि आने वाले सालों तक धामी मुख्यमंत्री रहें. सीएम धामी की इच्छाशक्ति से प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा.

ये भी पढ़ें-

UP News: मोहन भागवत के 'अखंड भारत' वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'मुझे किसी कंट्रोवर्सी में न डालें'

UP Board Result 2022: क्या मई महीने में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget