एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, मासूम बच्ची को मारने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

Rudraprayag Leopard Caught: रुद्रप्रयाग में वन विभाग की टीम ने हाल ही में तीन साल की बच्ची का शिकार करने वाले आदमखोर गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया है. जिसके कारण इलाके में दहशत फैली हुई थी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल यहां कुछ दिनों पहले एक तीन वर्षीय बच्ची का शिकार करने वाला आदमखोर गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है. गुलदार को वन विभाग की टीम गांव से डीएफओ कार्यालय रुद्रप्रयाग ले आई है. बच्ची का शिकार करने वाले इस गुलदार की उम्र लगभग नौ से दस वर्ष है और यह मादा गुलदार है. गांव में लगाये गये कैमरों और ग्रामीणों के अनुसार यह वहीं गुलदार है, जिसने घर के आंगन में खेल रही बच्ची को निवाला बना दिया था.

बता दें कि बीते 28 सितम्बर को जनपद के गहड़खाल गांव में शाम को लगभग साढ़े पांच बजे के करीब एक तीन वर्षीय बच्ची अपनी दादी के साथ घर के आंगन में खेल रही थी. इस दौरान अचानक गुलदार आया और बच्ची को उठा ले गया. ग्रामीणों के शोर-शराबे के बाद गुलदार ने बच्ची को गांव से लगभग तीन सौ मीटर दूर छोड़ दिया. बच्ची के गले में दोनों ओर से गुलदार के दांतों और नाखुनों के निशान थे, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी.

गुलदार पर सीसीटीवी से रखी नजर

घटना के बाद वन विभाग की टीम ने गांव में जगह-जगह चार पिंजरे लगा दिये थे और सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की मदद से लगातार गुलदार पर नजर रखी जा रही थी. इस बीच गुलदार कई बार गांव में आ रहा था. ग्रामीणों ने भी कई बार गुलदार को देखा. फिलहाल आज सुबह पांच बजे के करीब गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया.

गुलदार के हमले से इलाके में दहशत

क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जब से गुलदार ने बच्ची को निवाला बनाया था, तब से लेकर अब तक गांव और आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल था. ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे थे. गुलदार आये दिन घटना वाले स्थान पर धमक रहा था. उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट पता चल पाएगा कि यह वहीं गुलदार है या दूसरा है.

वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ा

वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चन्द्र जोशी ने बताया कि घटना के बाद से गुलदार पर वन विभाग की टीम द्वारा लगातार नजर रखी जा रही थी. यह गुलदार घटना के बाद से कई बार गांव सहित घटना वाले स्थान पर धमक रहा था. सीसीटीवी सहित ड्रोन कैमरे के जरिये गुलदार पर निगरानी रखी जा रही थी. यह वहीं गुलदार है, जिसने बच्ची का शिकार किया था.

यह भी पढ़ेंः 
Almora News: हड़ताल पर बैठे सरकारी राशन दुकानदार, मांगें पूरी न होने तक बंदी की चेतावनी, 5 लाख कस्टमर प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget