एक्सप्लोरर

Prayagraj News: रामचरितमानस विवाद पर फिल्म अभिनेता रजा मुराद का बयान, संविधान का जिक्र कर कही ये बात

Ramcharitmanas Row: रजा मुराद ने कहा कि हमारे देश के संविधान ने अभिव्यक्ति की आजादी दे रखी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाए.

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के रामचरितमानस (Ramcharitamanas) पर दिए गए बयान के बाद यूपी की सियासत गर्माई हुई है. इस बीच फिल्म अभिनेता रजा मुराद (Raza Murad) का भी बयान सामने आया है. रजा मुराद प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचे थे जहां उनसे जब मानस विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान ने अभिव्यक्ति की आजादी दे रखी है लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाए. 

रामचरितमानस को लेकर छिड़े विवाद पर फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि हमारे देश के संविधान ने अभिव्यक्ति की आजादी दे रखी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाए. किसी भी धर्म के धार्मिक ग्रंथों को लेकर विवाद खड़ा करना कतई उचित नहीं है. इस दौरान फिल्म अभिनेता ने यूपी की योगी सरकार की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने निश्चित तौर पर बेहतर काम किया, जिसके चलते जनता ने उन्हें दोबारा चुना है. 

योगी सरकार के काम की तारीफ की

रजा मुराद ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में फिल्मों के निर्माण के लिए सरकार बेहतर माहौल दे रही है. सब्सिडी दे रही है और फिल्मकारों को सुरक्षा भी दी जा रही है. जिससे अब यहां पर प्रोड्यूसर फिल्में बनाने के लिए आ रहे हैं. फिल्म एक्टर रजा मुराद ने प्रदेश के योगी सरकार के कानून व्यवस्था की भी जमकर सराहना की. 

रजा मुराद यूपी के रामपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं जहां आजम खान का अब तक वर्चस्व रहा था. रजा मुराद ने आजम खान को लेकर कहा कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं. कोर्ट में उनके मुकदमों का ट्रायल चल रहा है. हमारे देश की न्याय व्यवस्था बहुत ही मजबूत है, क्योंकि कसाब जैसे आतंकी को जिसको पूरी दुनिया ने गोली चलाते हुए देखा था उसको भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था. उन्होंने कहा कि आजम खान को न्याय व्यवस्था पर भरोसा करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-  Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा, जानें कब से कर सकेंगे बाबा के दर्शन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget