एक्सप्लोरर

गुरू पूर्णिमा पर रविकिशन की अपील, जल बचाएं नहीं तो बड़ी विपदा आ सकती है

गोरखपुर से सांसद व भोजपुरी फिल्म के अभिनेता रविकिशन ने जल संकट को लेकर अपने फैंस से अपील की है। गुरू पूर्णिमा के मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तेजी से पानी कम हो रहा है, वह चिंता जनक है। हमें जल संरक्षण के लिये काम करना होगा नहीं तो जल विपदा आ सकती है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। गोरखपुर के सांसद रवि किशन गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने गोरखनाथ बाबा के दरबार में मत्था टेका और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे पूरी दुनिया में उनके जो फैंस हैं, उनसे अपील करते हैं कि वे पानी बचाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि नहीं तो बड़ी विपदा आ सकती है।

गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जल संरक्षण' के लिए जो पहल की है वो सराहनीय है। हम सभी लोगों को जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। साउथ अफ्रीका के केपटाउन जैसी स्थिति हमारे शहर की न हो। केपटाउन शहर में जल समाप्त हो गया है। हमें सचेत रहने की जरूरत है। भारत सरकार ने हमें इस मुहिम के लिए चुना है।

मैं गोरखपुर का सांसद हूं। मैं पूरी जनता, देशवासियों और दुनिया में मेरे जो मेरे फैंस है, उनसे अपील करता हूं कि वे पानी बचाएं।

हालांकि इस बार बरसात में खूब बारिश हुई है। आगे भी और बारिश होगी। हम सभी लोग बरसात के पानी को संचित करने के लिए गड्ढा, तालाब और कुएं की साफ-सफाई कर बरसात के पानी को संचित करें। मैं सभी से अपील कर रहा हूं। पानी बचाएं और पानी को बर्बाद न करें।

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए बिल पेश करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिल पेश हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जरूर इस पर विचार करेंगे। भोजपुरी समाज की जो बोली है, उसे पहचान देंगे। भोजपुरी मां की बोली है। भोजपुरी जीवित हो जाएगी। कहावत है कि घर हमार भोजपुरी बांटे, देश हमार हिंदी। हम हिंदी से जुदा नहीं होंगे लेकिन, भोजपुरी हमारी मां की बोली है। हमारी आने वाली पीढ़ी किस भाषा में बात करेगी। भोजपुरी आठवीं अनुसूची में शामिल होगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही सब हर-हर महादेव हो जाएगा। मेरी अंतरात्मा कह रही है।

फिल्म सिटी के प्रयास पर सांसद रवि किशन ने कहा कि सब चल रहा है। गोरखपुर के लिए जब मैं अपना करियर छोड़ कर आया हूं। तो मैं यहां के लोगों के लिए काम करूंगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget