एक्सप्लोरर

यूपी: बुलंदशहर में रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, आरोपी की गिरफ्तारी ना होने से थी परेशान

बुलंदशहर में रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि रेप के एक साल बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी ना होने पर वो परेशान थी.

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर जिले में एक रेप पीड़िता ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी है. खबर के मुताबिक, बीते साल फरवरी में लड़की के साथ रेप की घटना हुई थी. घटना के समय वो नाबालिग थी. बताया जा रहा है कि मामले में एक साल से भी ज्यादा बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करा पाई. इसी कारण पीड़िता ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. पीड़िता की उम्र 18 साल थी और वो बीबी नगर थाना क्षेत्र की निवासी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

पुलिस ने बताया कि फरवरी 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था. उन्होंने कहा कि जब उसका परिवार घर से बाहर गया हुआ था, तो उसने मौत को गले लगा लिया.

मानसिक रूप से परेशान थी पीड़िता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि परिवार के अनुसार वह घटना के एक साल बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने की वजह मानसिक रूप से निराश थी. परिवार ने आरोप लगाया कि उन पर इस मामले में समझौता करने के लिये दबाव डाला जा रहा था. पुलिस ने आगे बताया कि रेप का आरोप उसी गांव में रहने वाले दूसरी जाति के एक युवक पर लगा है.

पुलिस अधिकारी ने और जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. मामले में उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किया था. आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. फिलहाल मामला विचाराधीन है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग से गैंगरेप, पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

यूपी: सामने आया मुजफ्फरनगर के गोड़िया मठ आश्रम का सच, बच्चों के साथ किया जाता था कुकर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget