एक्सप्लोरर

Rampur News: समीर राजपूत की हत्या का हुआ खुलासा, इस तरीके से गिरफ्तार किए गए तीनों हत्यारे

बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और बाइक सवार तीन बदमाशों में से दो के पैर में गोली लग गई.

Rampur News: रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पिछले हफ्ते हुई समीर राजपूत हत्या के मामले में बीती रात हुए एनकाउंटर ने हत्या का खुलासा कर दिया है. देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के किट प्लाई रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी अचानक से सामने से आ रही बाइक को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और बाइक सवार तीन बदमाशों में से दो के पैर में गोली लग गई और घायल हो गए. तभी बाइक पर सवार तीसरा बदमाश भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया. बदमाशों के पास से एक डिस्कवर बाइक, 315 बोर के 3 तमंचे 3 कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद हुए हैं.

समीर राजपूत के हत्या की बात स्वीकारी
एनकाउंटर के बाद घायल बदमाश फिरोज और देवेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. वहीं लाखन से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि पिछले हफ्ते हुए समीर राजपूत मर्डर को उनके द्वारा ही किया गया था. लाखन ने बताया समीर राजपूत उसका रिश्ते का भाई लगता था और पिछले ढाई साल से उसके यहां नौकरी लगवाने का कंसलटेंसी का काम करता था.  जब समीर ने उसके यहां काम छोड़कर खुद का काम शुरू कर दिया तो उसके काम में काफी नुकसान हुआ जिसके बाद उसने समीर की हत्या करने का प्लान बनाया और फिरोज और देवेश के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. बीती रात हुए एनकाउंटर ने 1 हफ्ते पहले हुए समीर मर्डर केस की गुत्थी भी अब सुलझा दी है.

पुलिस टीम पर फायरिंग
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया दिनांक 14 /15 जनवरी की रात को थाना सिविल लाइन पुलिस किटप्लाई रोड के पास चेकिंग में मशगूल थी उसी समय किट प्लाई रोड पर एक बाइक पर तीन लोग सवार सामने से आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया. उनके द्वारा पुलिस टीम पर चेतावनी देने पर भी फायरिंग कर दी गई. पुलिस द्वारा बचाव में जवाबी फायर किया गया जिसमें 3 में से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और एक बदमाश जो भागने का प्रयास कर रहा था उसे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया.

घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाद में जब उनसे पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने नाम फिरोज, देवेश और लाखन के रूप में चिन्हित हुए. लाखन जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया था उससे जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि 1 सप्ताह पूर्व पिछले शनिवार जो समीर राजपूत नाम के व्यक्ति की हत्या की गई थी वह हमारे द्वारा ही की गई थी. हत्या के कारण जानने के संबंध में जब विस्तृत पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि लाखन और समीर दोनों भाई थे.

कानूनी कार्रवाई की जा रही
मृतक समीर मरने से पहले ढाई साल पहले तक लाखन के यहां नौकरी लगवाने का कंसल्टेंसी का काम करता था. उसके बाद वहां से नौकरी छोड़कर उसके द्वारा खुद का यह काम शुरू कर दिया गया जिसके कारण लाखन के काम में मुनाफा घट गया और उसे नुकसान होने लगा. इसी वजह से वह अपने भाई मृतक समीर से रंजिश मानने लगा और तब से वह इस प्लानिंग में था कि किस प्रकार उसका मर्डर कर दिया जाए. इसी उद्देश्य से उसके द्वारा फिरोज और देवेश को साथ लेकर इस घटना को पिछले शनिवार को अंजाम दिया गया था. कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Hardoi News: पिता को खेत पर खाना देने जा रही युवती को छेड़कर भागा युवक, घर पहुंचकर उठाया खौफनाक कदम

Yogi Adityanath Birthday wishes Mayawati: जानिए क्या कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती के जन्म दिन पर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget