एक्सप्लोरर

Rampur News: रामपुर में CBSE की टॉपर सुनैना बनीं एक दिन की विधायक, दिनभर किए ये सारे काम, देखें वीडियो

Rampur News: रामपुर से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने मुरादाबाद मंडल में सीबीएसई बोर्ड टॉपर सुनैना को एक दिन विधायक बनने का मौका दिया. सुनैना ने 12वीं में 98.8 फीसद अंक प्राप्त किए हैं.

Rampur News: रामपुर (Rampur) में सीबीएसई बोर्ड 12वीं क्लास की टॉपर सुनैना सैनी को एक दिन की विधायक बनाया गया. सुनैना ने मुरादाबाद (Moradabad) मंडल में टॉप किया है. जिससे खुश होकर इसे महिला सशक्ति करण से जोड़ते हुए बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना (Akash Saxsena) ने उसे एक दिन की विधायक बनाया. इस दौरान सुनैना ने विधायक की तरह पूरी विधानसभा में काम किया, जिस तरह आकाश सक्सेना अपने क्षेत्र में जनता से मिलते हैं, काम संभालते हैं वो सब सुनैना ने किया. इस दौरान उन्होंने लोगों की परेशानी भी सुनी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने मुरादाबाद मंडल में सीबीएसई बोर्ड टॉपर सुनैना को एक दिन विधायक बनने का मौका दिया. सुनैना ने 12वीं में 98.8 फीसद अंक प्राप्त किए हैं. सुनैना, रामपुर की विधायक बनकर गाड़ी में सवार होकर अपने क्षेत्र में पहुंची, जनात की समस्याएं सुनी, इसके साथ ही अधिकारियों को भी काम के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर आकाश सक्सेना ने कहा कि पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल लाइफ में इन सब चीजों के अनुभव भी जरूरी हैं. 

एक दिन विधायक बनकर किए ये काम

इस मौके पर सुनैना ने कहा कि उन्हें एक दिन की विधायक बनकर बहुत अच्छा लगा. इससे उन्हें इस पद की गरिमा को समझा और विधायकों की मेहनत को भी जाना. बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना की तारीफ करते हुए छात्रा ने कहा कि उन्होंने मुझे जो मौका दिया उससे मैं काफी खुश हूं. मैंने यहां पर कई लोगों से बात की उनकी परेशानियों को सुना और अधिकारियों से भी बात की. हम विकास कार्यों को निरीक्षण पर भी गए. जो अधिकारी इस क्षेत्र को मॉनिटर करते हैं उनसे भी बात की.

बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने कही ये बात

सुनैना स्मार्ट इंडिया मॉडल स्कूल की छात्रा रही हैं. इस साल उन्होंने सीबीएसई बोर्ड में 12वीं की परीक्षा में 98.8 फीसद मार्क्स लाकर मुरादाबाद मंडल में टॉप किया है. बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने कहा, ये बड़े गर्व की बात है कि रामपुर की बच्ची ने टॉप किया है. उसके माता-पिता और उसकी स्कूल की जो प्रिंसिपल उन सबको बहुत बधाई. उनकी वजह से रामपुर का नाम रोशन हुआ है. बच्ची जिस तरह से पढ़ाई में आगे बढ़ रही है उसे हमेशा अनुभव रहना चाहिए. मुझे पूरा विश्वास है आने वाले समय में ये बच्ची बहुत तरक्की करेगी. 

आकाश सक्सेना ने बताया एक दिन की विधायक बनीं सुनैना ने डीएम, एसपी, एसडीएम और पुलिस के अधिकारियों से जो लोगों की समस्याएं थी, राशन कार्ड से लेकर कांशीराम आवास से जुड़ी सभी बातों को अधिकारियों से किया. इससे उसे और भी ज्यादा सीखने को मिला, क्योंकि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिल अनुभव भी होना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें- Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम में कांस्य से बनी भव्य "ऊँ' आकृति की स्थापना का ट्रायल सफल, देखें वीडियो

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
Embed widget