एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या न आएं ये लोग, चंपत राय ने की अपील

Ram Mandir News: चंपत राय ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने निकटतम मंदिर में वैसा ही आनंद का वातावरण पैदा करो मंदिर को सजाओ और जिस देवी या देवता की प्रतिमा मंदिर में है उसी का भजन पूजन करो.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहली बार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की 22 जनवरी की तारीख की औपचारिक घोषणा कर दी है. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साफ तौर पर कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को ऐसे संवैधानिक प्रोटोकॉल वाले लोग अयोध्या न आएं. मुख्यमंत्री और राज्यपाल उस तारीख पर आएं जो उनके प्रदेश के लोगों के लिए निर्धारित की गई है.

इसी के साथ उन्होंने देशभर में लोगों तक पहुंचाने के अपने प्लान का भी खुलासा किया और कहा कि इसके लिए देशभर में 45 प्रांत इकाइयां बनाई गई हैं. जहां के लोग 5 नवंबर को पूजित अक्षत और स्थानीय भाषा में लिखा पत्रक लोगों तक पहुंचाने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे. यह सभी लोग 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत और पत्रक मंदिर मंदिर घर-घर पहुंचाएंगे. इसी के साथ देश भर के लोग 26 जनवरी से 22 फरवरी तक किस तारीख को प्रदेशवार अयोध्या पहुंचेंगे इसकी भी तारीख तय कर दी गई है.

वहीं चंपत राय ने कहा कि ऐसा कोई भी व्यक्ति को हम चाहेंगे हम हाथ जोड़कर निवेदन करेंगे जिनके साथ कांस्टीट्यूशनल प्रोटोकॉल है वह प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या न आए. हमारा उनको हाथ जोड़कर बारंबार यही निवेदन रहेगा राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राजदूत उनके साथ एक संवैधानिक प्रोटोकॉल है और 22 जनवरी को उनकी सेवा हम भी नहीं कर पाएंगे और मैं समझता हूं लोकल एडमिनिस्ट्रेशन भी नहीं कर पाएगा तो हम उनसे निवेदन करेंगे प्राण प्रतिष्ठा के दिन न आएं. उसके बाद जब उनके प्रांत के लोग जब आएं तब उस राज्य के मुख्यमंत्री राज्यपाल आ सकते हैं.

हर राज्य में हैं छोटी-छोटी इकाइयां

चंपत राय ने कहा कि अधिक आबादी गांव में जा सके उसके लिए राज्यों में हमने छोटी-छोटी इकाइयों की रचना की है. उदाहरण हमने राजस्थान में तीन इकाइयां बनाई है जयपुर, जोधपुर और कोटा महाराष्ट्र में भी तीन इकाइयां बनाई हैं. यूपी में 6 इकाइयां बनाई हैं, आगरा, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, काशी और गोरखपुर. ऐसी-ऐसी देश भर में हमारी 45 इकाइयां हैं. हम इन इकाइयों को प्रात कहते हैं सरकार में राज्य शब्द चलता है हम पूजन किया हुआ हल्दी वाला पीला अक्षत लेने के लिए 5 नवंबर को सभी कार्यकर्ता अयोध्या आएंगे. पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक कमिश्नरी से दो-दो लोग बुलाए गए हैं. संभवत उनकी संख्या 150 से 200 के आसपास पहुंचेगी और इनको पूजित अक्षत की थैलियां दे दी जाएंगी. यह कार्यकर्ता पूजित अक्षत को अपने केंद्र तक ले जाएंगे.

राम मंदिर का प्रसाद मंदिर और घरों को दिया जाएगा

इसके अलावा चंपत राय ने कहा कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक कार्यकर्ता हर मंदिर और हर घरों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे और यह अक्षत अयोध्या का भगवान का प्रसाद मंदिर और घरों को दिया जाएगा. एक निवेदक पत्रक स्थानीय भाषा में छाप कर दिया जाएगा तमिलनाडु में तमिल, केरल के लोगों को मलयालम, बंगाल के लोगों को बंगाली, उड़ीसा के लोगों को उड़िया अपनी अपनी आवश्यकता के अनुसार वह घर-घर बाटेंगे. सूचना यह दी जाएगी की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने निकटतम मंदिर में वैसा ही आनंद का वातावरण पैदा करो मंदिर को सजाओ और जिस देवी या देवता की प्रतिमा मंदिर में है उसी का भजन पूजन करो. मंदिर में टेलीविजन लगाकर अयोध्या का दृश्य दिखाओ दूरदर्शन और अन्य एजेंसियां जिनको सरकार अनुमति देगी वह रिकॉर्ड करेंगे और उसको सब चैनलों को उपलब्ध कराया जाएगा. ताकि दुनिया के लोग भी देख सके हर मंदिर में दिखाया जाए और आरती हो.

उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन यह जो लाखों लोग मंदिरों में रुक जाएंगे इनको हम यह छूट देंगे की 26 जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक हर एक इकाई को जो तारीख निर्धारित की गई है अपने लिए निर्धारित तारीख पर आप अयोध्या आइए. पहले दिन आने के बाद ठहरना और थकान उतारना अगले दिन दर्शन करना भोजन प्रसाद, सरयू मैया की आरती, सरयू मैया में स्नान और उसके बाद वापस जाने की योजना बनाओ इस प्रकार पूरे भारत को हमने सुनिश्चित तिथियां में विभाजित कर दिया है. प्रबंधन का हमारा यह एक प्रयास है कितने लोगों तक यह बात पहुंच जाएगी. कितने लोग इस बात को स्वीकार कर लेंगे उतने ही लोगों का मैनेजमेंट हो जाएगा और कई लाख लोगों पर असर हो जाएगा.

Lok Sabha Election 2024: जयंत चौधरी का यह प्लान पश्चिमी यूपी में RLD की राह करेगा आसान, इन सीटों पर BJP की बढ़ेगी टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget