एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने राम मंदिर पर स्पेशल डाक टिकट किया जारी, CM योगी ने जताया आभार

Ramlala Pran Pratishtha: देश भर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह जबरदस्त देखा जा रहा है. राम भक्तों को आराध्य के दर्शन का शिद्दत से इंतजार है. 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे.

Ram Mandir Postage Stamps: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. राम मंदिर के उद्घाटन का भक्तों में जबरदस्त उत्साह है. उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किए. इसके अलावा उन्होंने विश्व भर में प्रभु श्री राम पर जारी हुए टिकटों की एक पुस्तिका का भी विमोचन किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. उन्होंने स्मारक डाक टिकट और टिकटों की पुस्तिका को रामभक्तों के लिए अनुपम उपहार बताया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "इन सभी डाक टिकटों में भारत की विश्व-बंधुत्व भावना और मानवता की रक्षा हेतु दृढ़ निश्चयी होने की पवित्र अभिव्यक्तियां हैं. कोटि-कोटि रामभक्तों की ओर से आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!" बता दें कि पीएम मोदी ने कुल 6 डाक टिकट जारी किए हैं. जिसमें राम मंदिर, भगवान गणेश, हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी की तस्वीर हैं. टिकटों के डिजाइन में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के अंदर और आस-पास की मूर्तियों को दर्शाया गया है.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जारी हुए स्मारक डाक टिकट 

डाक टिकट जारी करने के लिए पुस्तिका का भी विमोचन किया गया है. 48 पन्नों की पुस्तिका में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा और कंबोडिया समेत 20 देशों के डाक टिकट और कुछ डाक टिकट संयुक्त राष्ट्र के भी हैं. डाक टिकटों में पंचतत्व यानी आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल भी हैं जिन्हें 'पंचभूत' के रूप में जाना जाता है. पीएम मोदी ने जारी संदेश में पोस्टल स्टैंप को विचारों, इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों का अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बताया. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को भी बहुत कुछ जानने और सीखने का अवसर प्राप्त होता है. 

Ramlala Pran Pratishtha: गर्भ गृह में स्थापित हुआ रामलला का विग्रह, 24 अलग-अलग पद्धितयों से होगा पूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget