एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: मुख्तार अब्बास नकवी को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, BJP नेता बोले- 'ऐतिहासिक पल'

Ayodhya News: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को निमंत्रण दिया है. इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट की है.

Ram Mandir Inauguration: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया गया है. विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख चंदर वाधवा ने शुक्रवार को निमंत्रण दिया. 

इन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात कर उन्हें 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया. मुख्तार अब्बास नकवी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "तारीखी लम्हें, ऐतिहासिक पल का सौभाग्यशाली गवाह बनने का आमंत्रण... विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख चंदर वाधवा ने आज मुझे 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' का निमंत्रण दिया. जय श्री राम."

Ram Mandir Inauguration: PM मोदी के मुरीद हुए लालकृष्ण आडवाणी, याद किया 33 साल का सफर, वाजपेयी को याद कर हुए भावुक

राष्ट्रपति को मिला निमंत्रण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया गया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण सौंपा. 

बता दें कि यूपी सरकार के निर्देश पर शासन-प्रशासन स्तर पर फिलहाल प्रतिदिन 30 हजार लोगों के अयोध्या में रुकने की व्यवस्था की जा रही है. श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इसमें और इजाफा भी किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं व पर्यटकों के रुकने की चाक-चौबंद तैयारी कर रहा है. इसके लिए होटल, धर्मशाला-गेस्ट हाउस, होम स्टे-पेइंग गेस्ट, टेंट सिटी- आश्रय स्थल, डॉरमेट्री आदि में व्यवस्था की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget