एक्सप्लोरर

Ram Lalla Surya Tilak: राम नवमी पर कहां देख सकते हैं राम लला का सूर्य तिलक? यहां जानें- सब कुछ

Ram Lalla Surya Tilak: रामनवमी के मौके पर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक होगा. अगर आप अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि सूर्य तिलक आप कहां देख सकते हैं.

Ram Lalla Surya Tilak: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर में रामनवमी के मौके पर राम लला का सूर्य तिलक किया जाएगा. इस संदर्भ में राम मंदिर में तैयारियां और ट्रायल जारी है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर पहुंचे रहे हैं और वह राम लला के सूर्य तिलक के पल के साक्षी बनना चाहते हैं.

रामनवमी के दिन उत्सव के संदर्भ में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर मे श्री राम नवमी का उत्सव चैत्र शुक्ल नवमी, विक्रमी संवत् 2078 तदानुसार 6 अप्रैल 2025 को अद्भुत दिव्यता एवं गरिमामयी भव्यता के साथ मनाया जाएगा.

जानें- क्या है रामनवमी का शेड्यूल? 
सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक होगा. रामलला का अभिषेक होगा. इसके बाद सुबह 10.30 बजे से 10.40 बजे तक पर्दा रहेगा. सुबह 10.40 बजे से 11.45 बजे तक  पर्दा खुला रहेगा. सुबह 11.45 बजे भोग लगेगा जिस वक्त पर्दा रहेगा.श्रीरामलला का जन्म दोपहर 12.00 बजे होगा.

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिलेंगे 8 नए न्यायाधीश, हुई सिफारिश, यहां देखें लिस्ट

इस दौरान आरती व सूर्य-तिलक होगा. राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि भुवन भास्कर सूर्य की किरणें रामलला के ललाट को प्रकाशित करेंगी. सूर्य नारायण अपने कुल में जन्म ले रहे रामलला को तिलक लगायेंगे.

राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि आप अपने-अपने घर में टेलीविजन पर इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का आनन्द प्राप्त कर सकते हैं.

एबीपी न्यूज़ पर भी आप विभिन्न माध्यमों से राम लला के सूर्य तिलक का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

यूट्यूब पर आप इस लिंक को फॉलो कर के https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

इसी तरह सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर https://www.facebook.com/abpnews पर सभी अपडेट्स के बारे में पढ़ और देख सकते हैं.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर आप https://x.com/abpnews आप सूर्य तिलक का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

राम नवमी को देखते हुए अयोध्या में पुलिस और प्रशासन एक्टिव है. कई रूट्स पर डाईवर्जन की तैयारी है. माना जा रहा है कुछ रास्तों को रोका भी जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget