एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा के मंच से बीजेपी के कार्यकर्तांओं की तारीफ कर गए रामगोपाल यादव, कहा- आज वो यहां होते तो...

Ram Gopal Yadav News: सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वो घर-घर जाकर प्रचार करें, बीजेपी का मुकाबला पैसे से नहीं किया जा सकता है.

Ram Gopal Yadav News: 22 नवंबर को सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का जयंती थी, इस अवसर पर सैफई (Saifai) में एक बड़ा कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में सपा (SP) कार्यकर्ता पहुंचे थे, इस दौरान सभा में खड़े कार्यकर्ताओं को सपा सांसद राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) नसीहत देते नजर आए. उन्होंने कहा कि जो लोग यहां खड़े हुए हैं उनकी वजह से ही पार्टी चुनाव में हार जाती है. 

दरअसल रामगोपाल यादव जब सभा में बोल रहे थे, उस वक्त पीछे की ओर बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली पड़ी थी, जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच के पास आकर खड़े हो गए थे. इस पर राम गोपाल यादव ने कहा कि आज यहां बीजेपी के लोग जो होते, तो कोई कुर्सी खाली नहीं होती, पीछे तक लोग भरे होते. इनको बार-बार समझा गया है, कल प्रेस वाले लिखेंगे कि कुर्सियां खाली पड़ी थी, जबकि कुर्सियों से ज्यादा लोग यहां खड़े हुए हैं. 

सभा में खड़े लोगों को दी नसीहत
राम गोपाल यादव ने कहा, "मैं आपको बताऊं बुरा मत मानना यहां खड़े लोग है उन्हें लेकर जो कुर्सी पर बैठे लोग हैं, उनकी धारणा है कि इसी तरह के लोगों की वजह से हम चुनाव हार गए, ये सिर्फ चेहरा दिखाने के लिए डिस्टर्ब करते हैं. पीछे कुर्सी खाली हैं उन पर बैठेंगे नहीं, एक वोट बढ़ाने का काम नहीं करेंगे. इनमें से कई को खुद वोट नहीं देंगे लेकिन बात बहुत लंबी चौड़ी करेंगे. ये लोग किसी भले आदमी को अखिलेश यादव के पास नहीं जाने देंगे, अभी गाड़ी से निकलेंगे तो ऐसे घेर लेंगे कि गाड़ी पिचक जाएगी.  

सपा सांसद ने इस दौरान पुरानी दौर का जिक्र करते हुए कहा, नेता जी ने कहां से शुरू किया था, उस वक्त हम साइकिल से जाते थे. जसवंत नगर आसपास के इलाके में ऐसा कोई गांव नहीं था, जिसके घर हम नहीं गए, सालों तक साइकिल से ही चुनाव प्रचार करते रहे, लेकिन आज एक सेक्टर बना दो तो गाड़ी चाहिए, तब भी घर-घर नहीं जाते.

रामगोपाल यादव ने का कि हम बीजेपी से पैसे के बल पर मुकाबला कर लेंगे. सारे देश का पैसा उनके पास है, सारी मशीनरी उनके पास, उद्योगपति को इतना बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है. अरबों रुपया ट्रकों में भरकर पैसा आ जाएगा एक क्षेत्र में हराने के लिए. तो हम पैसों से बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं, हम केवल कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी को हरा सकते हैं. हमने साइकिल भी चलाकर देखा एक गाड़ी से भी चुनाव लड़कर देखा है. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget