एक्सप्लोरर

कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, वोटिंग के दिन रहेंगे नजरबंद

राजा भैया के साथ-साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज,सपा नेता गुलसन यादव,सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर भी नजरबंद की कार्यवाही की गई है। ये लोग सिर्फ वोट देने बूथ तक जाएंगे।

प्रतापगढ़, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर सोमवार को मतदान होना है। संवेदनशील सीटों पर निर्बाध चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने कुछ लोगों पर नजरबंद करने की कार्रवाई की है। इसी कड़ी में प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने कुंडा के विधायक जनसत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत आठ प्रभावशाली लोगों को नजरबंद कर दिया है। ये सभी लोग चुनाव के दिन  नजरबंद रहेंगे।

ये भी रहेंगे नजरबंद

राजा भैया के साथ-साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज,सपा नेता गुलसन यादव,सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर भी नजरबंद की कार्यवाही की गई है। ये लोग सिर्फ वोट देने बूथ तक जाएंगे। चुनाव आयोग को कुंडा में इन आठ प्रभावशाली लोगों दवारा अशांति फैलाने की आशंका थी। प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने कौशाम्बी जिले का चुनाव सकुशल कराने के लिए ये कदम उठाया है। कौशाम्बी लोकसभा सीट की दो आंशिक विधानसभाएं प्रतापगढ़ की कुंडा और बाबागंज हैं।

चुनाव में हासिल की जीत

बता दें कि साल 1993 में पहली बार राजा भैया ने कुंडा सीट से चुनाव लड़ा था। आज तक राजा भैया ने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा है और जीत हासिल की है। इसके बाद से वे लगातार इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल करते आ रहे हैं। कुंडा विधानसभा सीट से वो लगातार छठी बार विधायक हैं। राजा भैया प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। ठाकुर मतदाताओं पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

मुलायम सिंह यादव से रहे मजबूत संबंध

बीएसपी सुप्रीमो मायावती से अदावत रखने वाले राजा भैया का मुलायम सिंह यादव से अपनेपन का संबंध रहा है। मुलायम सरकार में वे मंत्री भी थे। मायावती ने तो राजा भैया को पोटा कानून में जेल भिजवा दिया था। अखिलेश यादव की सरकार में राजा भैया जेल मंत्री फिर बाद में खाद्य और आपूर्ति मंत्री भी बने। डीएसपी जिया उल हक की हत्या के बाद राजा भैया को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद वे दोबारा मंत्री बने।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow Coaching Fire Live: लखनऊ अग्निकांड में अब तक 15 बच्चों की मौत, अस्पताल में घायलों से मिले CM योगी
Live: लखनऊ अग्निकांड में अब तक 15 बच्चों की मौत, अस्पताल में घायलों से मिले CM योगी
लखनऊ का 'मौत वाला कोचिंग सेंटर', अग्निकांड में अब तक क्या-क्या सामने आया? जानें बड़ी बातें
लखनऊ का 'मौत वाला कोचिंग सेंटर', अग्निकांड में अब तक क्या-क्या सामने आया? जानें बड़ी बातें
'ये बेहद दुखद घटना, कारणों की ईमानदारी से जांच हो', लखनऊ अग्निकांड पर बोले अखिलेश यादव
'ये बेहद दुखद घटना, कारणों की ईमानदारी से जांच हो', लखनऊ अग्निकांड पर बोले अखिलेश यादव
'अखिलेश यादव ने हमारे पास गुप्तचर भेजे थे', विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर ने क्यों कहा ऐसा?
'अखिलेश यादव ने हमारे पास गुप्तचर भेजे थे', विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर ने क्यों कहा ऐसा?

वीडियोज

Balan: The Boy मे दिखी मां-बेटे की अनोखी कहानी, दमदार ट्विस्ट्स और शानदार अभिनय का मास्टरपीस
Maa Inti Bangaaram Review: Samantha ने दमदार एक्शन और इमोशन से जीता दिल
Cocktail 2 Review: टॉक्सिक रिश्तों से दूर, सच्चे प्यार की खूबसूरत कहानी
शिल्पा शेट्टी ने बताया फिटनेस का असली मंत्र, योग और सही खानपान से रहें स्वस्थ
Sanchita Bashu और Dhawal Thakur ने बताए प्यार और धोके के मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP सरकार का बजट कोई नई...’, बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ाने पर क्या बोले TMC सांसद
‘BJP सरकार का बजट कोई नई...’, बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ाने पर क्या बोले TMC सांसद
लखनऊ का 'मौत वाला कोचिंग सेंटर', अग्निकांड में अब तक क्या-क्या सामने आया? जानें बड़ी बातें
लखनऊ का 'मौत वाला कोचिंग सेंटर', अग्निकांड में अब तक क्या-क्या सामने आया? जानें बड़ी बातें
2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे; वीडियो वायरल 
2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे
OTT Releases: प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
Petrol-Diesel: तेल कंपनियों को बंपर मार्जिन, जनता परेशान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट
Petrol-Diesel: तेल कंपनियों को बंपर मार्जिन, जनता परेशान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट
Video: 'कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ' लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप
'कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ' लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप
Solar Panel से चाहिए फुल बिजली तो इन तरीकों से करें मेंटीनेंस, किसी भी मौसम में नहीं आएगी दिक्कत
Solar Panel से चाहिए फुल बिजली तो इन तरीकों से करें मेंटीनेंस, किसी भी मौसम में नहीं आएगी दिक्कत
Embed widget