एक्सप्लोरर

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने गोरखपुर-छपरा रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

UP News: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने गोरखपुर-छपरा रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सम्बंधित को सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया.

Gorakhpur News: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्वोत्‍तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर व वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के साथ गोरखपुर-छपरा रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गोरखपुर-छपरा रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा, प्री मानसून प्रिकाशन्स, सिग्नलों की दृश्यता, विकास कार्यों की प्रगति, यात्री सुविधाओं के उन्नयन, रेलवे ट्रैक के रख रखाव, ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवर हेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट, काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी. 

इसी क्रम में उन्होंने देवरिया सदर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सम्बंधित को सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके पश्चात उन्‍होंने भटनी स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अन्तर्गत  चल रहे पुनर्विकास का कार्यों में सर्कुलेटिंग एरिया के कार्यों को देखा व सुधार हेतु निर्देशित किया. उन्‍होंने  मैरवां स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों एवं सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया.

कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
सीवान स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत होने कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों का मास्टर प्लान देखा व सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. इसके पश्चात उन्होंने सीवान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म व यात्री हाल का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. इसी क्रम में  उन्होंने छपरा जंक्‍शन स्टेशन का गहन निरीक्षण किया. छपरा जंक्‍शन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रू लॉबी का निरीक्षण किया. 

छपरा जंक्‍शन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं वच सर्कुलेटिंग में उपयुक्त सुधार करने का निर्देश दिया. इसके पश्चात सतीश कुमार लोकोमोटिव फैक्ट्री मढ़ौरा का गहन निरीक्षण किया तथा उत्पादन व सुरक्षा के विषय में फैक्ट्री के अधिकारियों के साथ चर्चा की. इसके उपरान्त उन्होंने  गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले लोको का निरीक्षण किया, जिसको 20 जून 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Basti News: नदी में नहाने गई थी पांच दोस्तो की टोली, वापस लौटे सिर्फ 3, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ मेरी तपोभूमि' UP चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार का पहला बयान
'लखनऊ मेरी तपोभूमि' UP चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार का पहला बयान
UP Election 2027: बिजनौर की चांदपुर सीट पर मुस्लिम करेंगे खेल! सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर
बिजनौर की चांदपुर सीट पर मुस्लिम करेंगे खेल! सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर
UP Election 2027: बिजनौर में सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला, मुस्लिम वोटर्स पर है सभी की नजर
बिजनौर में सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला, मुस्लिम वोटर्स पर है सभी की नजर
आरक्षण पर बवाल! ब्रजेश पाठक के बयान पर क्या बोली चिराग की पार्टी?
आरक्षण पर बवाल! ब्रजेश पाठक के बयान पर क्या बोली चिराग की पार्टी?

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget