एक्सप्लोरर

Rail Budget 2020 रेल बजट में हो सकते हैं बड़े एलान, IRCTC को दी जा सकती हैं और ट्रेनें

आम बजट के साथ रेल बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। इस बजट में ट्रेनों की स्पीड के अलावा विद्युतीकरण को लेकर अहम घोषणाएं हो सकती हैं।

नई दिल्ली। बजट पेश करने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है। एक फरवरी, 2020 को आम बजट के साथ रेल बजट भी पेश होगा। करोड़ों भारतीय एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिये ट्रेन का उपयोग करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारतीय रेल को इकोनॉमी का ग्रोथ इंजन बनाने का है, ऐसे में उम्मीद है कि रेलवे के लिए सरकार इस बार अपना पिटारा खोले। ऐसे में इस बार रेलवे के विस्तार से लेकर उसे आधुनिक बनाने के लिए सरकार कई बड़े एलान कर सकती है।

इस बार रेलवे से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अधिक बल देने की इसलिए भी उम्मीद है, क्योंकि कैपेक्स यानी कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत व्यय) में इस बार 18 फीसदी का इजाफा होना संभावित है। वर्तमान वित्त वर्ष के लिए रेलवे का कैपेक्स 1.6 लाख करोड़ रुपए है, जिसे बढ़ाकर 1.8 या 1.9 लाख करोड़ रुपए किया जा सकता है। रेलवे से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की जरूरत को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने हाल ही में नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (एनआईपी) जारी करते हुए अगले 10 साल के लिए रेलवे कैपेक्स में हर साल 18 फीसदी ग्रोथ का टारगेट तय किया है।

उम्मीद की जा रही है कि इस बार रेलवे को पिछले बजट की तुलना में 10 फीसदी तक अधिक बजट मिल सकता है। अगले रेलवे बजट में तीन चीजों पर मुख्य रूप से फोकस करने की संभावना है- इंफ्रास्ट्रक्चर, प्राइवेट प्लेयर्स को जोड़ना और सुरक्षा। 2019-20 के 65837 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार रेलवे को लगभग 72000 करोड़ मिल सकते हैं।

रेल बजट में इस बार ट्रेन सेट 18 या वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार की संभावना है। इस बजट में प्राइवेट ट्रेनों के मामले में भी सरकार का रुख और स्पष्ट हो सकता है। खबरों की मानें तो पांच और ट्रेनें IRCTC को दी जा सकती हैं, जिन्हें पहले IRCTC चलाएगी और बाद में इन्हें प्राइवेट प्लेयर को सौंपा जा सकता है।

मिशन स्पीड अपग्रेड के तहत कई और रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को 160 एवरेज स्पीड के लिए अपग्रेड किया जा सकता है। बजट में 100 फीसदी विद्युतीकरण के टारगेट को हासिल करने के लिए भी बजटीय व्यवस्था की जा सकती है। इसके अलावा सिग्नलिंग व्यवस्था को भी आधुनिक बनाने के लिए बजट में पैसे की घोषणा की जा सकती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: लवकुश मिश्रा ने चढ़ावा चोरी के मामले में कबूली ये बातें, 500 रुपये के 2850 नोट बरामद
Exclusive: लवकुश मिश्रा ने चढ़ावा चोरी के मामले में कबूली ये बातें, 500 रुपये के 2850 नोट बरामद
Exclusive: अनुकल्प मिश्रा ने पुलिस के सामने कबूली राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, 16 लाख 82 हजार 40 रुपये बरामद
Exclusive: अनुकल्प मिश्रा ने पुलिस के सामने कबूली राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, 16 लाख 82 हजार 40 रुपये बरामद
Sant Kabir Nagar News: दलित किशोरी से गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, एनकाउंटर में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी
Sant Kabir Nagar News: दलित किशोरी से गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, एनकाउंटर में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी
Mahoba News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले से भड़के वकील, सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमले से भड़के वकील, सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

वीडियोज

New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE
Bollywood News: रॉकिंग स्टार यश की 'Toxic' का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहे हैं यश (01-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
Embed widget